फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala horse-trading charges against ncp MLA congress accused cm p vijayan

Kerala: 50-50 करोड़ में विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप, एनसीपी विधायक को लेकर गरमाई केरल की सियासत

Sat, 26 Oct 2024 03:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Oct 2024 03:09 PM IST
सार

 रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनसीपी विधायक थॉमस के थॉमस ने दो वामपंथी विधायकों एंटनी राजू (जनाधिपत्य केरल कांग्रेस) और कोवूर कुंजुमन (आरएसपी-लेनिनवादी) को पैसे की पेशकश की।

विज्ञापन
kerala horse-trading charges against ncp MLA congress accused cm p vijayan
पिनाराई विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के वन मंत्री और एनसीपी नेता ए के ससीन्द्रन ने शनिवार को कहा कि पार्टी विधायक थॉमस के थॉमस के खिलाफ लगे आरोपों पर पार्टी नेतृत्व उचित कार्रवाई करेगा। एनसीपी विधायक थॉमस के थॉमस पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोप लगे हैं। आरोपों की न्यायिक जांच की मांग पर ससींद्रन ने कहा कि इस संबंध में संबंधित व्यक्ति यानी सीएम पी. विजयन ही फैसला लेंगे। 
विज्ञापन


क्या है विवाद
वन मंत्री की यह प्रतिक्रिया केरल की मीडिया रिपोर्टों पर उठे विवाद के एक दिन बाद आई है, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य के एनसीपी विधायक थॉमस के थॉमस, जो शरद पवार की पार्टी से संबंधित हैं, उन्होंने दो अन्य वामपंथी विधायकों को अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल होने के लिए 50-50 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनसीपी विधायक थॉमस के थॉमस ने दो वामपंथी विधायकों एंटनी राजू (जनाधिपत्य केरल कांग्रेस) और कोवूर कुंजुमन (आरएसपी-लेनिनवादी) को पैसे की पेशकश की।
विज्ञापन


हालांकि, कुट्टानाड सीट से विधायक थॉमस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया और मीडिया रिपोर्ट्स को निराधार बताया। थॉमस के थॉमस पर अपनी पार्टी के नेता और वन मंत्री ससींद्रन को हटाकर खुद पी. विजयन की कैबिनेट में शामिल होने की कोशिश का भी आरोप है। गौरतलब है कि अजित पवार, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने सीएम को घेरा
वहीं विपक्षी कांग्रेस ने एलडीएफ विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर सीएम विजयन पर निशाना साधा। कांग्रेस ने गंभीर आरोपों की जानकारी होने के बावजूद जांच का आदेश न देने के लिए मुख्यमंत्री की आलोचना की। पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि विजयन केवल वही काम करते हैं जिससे संघ परिवार का नेतृत्व संतुष्ट हो। मुख्यमंत्री पर संघ परिवार के डर से शासन करने का आरोप लगाते हुए सतीशन ने कहा कि विजयन केंद्रीय एजेंसियों द्वारा मामलों की जांच किए जाने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed