फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High Court, Wife Making Calls To Another Man At Odd Hours Despite Husband Warning Is Matrimonial Cruelty

केरल हाईकोर्ट: पति की चेतावनी के बाद भी अगर पत्नी छिपकर करती है प्रेमी को कॉल, तो यह वैवाहिक क्रूरता

Sun, 20 Feb 2022 05:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Feb 2022 05:48 PM IST
सार

न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ ने अपने फैसले में कहा कि अगर कोई पत्नी पति की चेतावनी के बावजूद अपने प्रेमी को कॉल करती है तो यह वैवाहिक क्रूरता है।
 

विज्ञापन
Kerala High Court, Wife Making Calls To Another Man At Odd Hours Despite Husband Warning Is Matrimonial Cruelty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शादी के बाद अफेयर के एक मामले में केरल हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी करते हुए एक अहम फैसला सुनाया। केरल हाईकोर्ट ने पति की चेतावनी के बावजूद पत्नी द्वारा प्रेमी को कॉल करने के मामले में तलाक का आदेश दे दिया। न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ ने अपने फैसले में कहा कि अगर कोई पत्नी पति की चेतावनी के बावजूद अपने प्रेमी को कॉल करती है तो यह वैवाहिक क्रूरता है।

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए अदालत से तलाक की मांग की। लाइवलॉ की रिपोर्ट के अनुसार जोड़े की शादी के कुछ दिन बाद साल 2012 में दोनों के बीच कलह होने लगी। कलह इतनी बढ़ गई कि  पत्नी ने कुछ दिन बाद पति और उसके परिवारवालों पर मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवा दी। उससे पहले पति को शक था कि पत्नी का अफेयर किसी दूसरे पुरुष के साथ है, जो कि उसके ऑफिस में काम करता था। पति ने दोनों के बीच अंतरंग बातें भी सुनी थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को चेतावनी देते हुए कॉल करने से मना कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद पत्नी नहीं मानी और प्रेमी को कॉल करना जारी रखा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पति बोला- पत्नी की वजह से उस मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा
 पति ने सिर्फ दोनों को ऑफिस में ही मिलते हुए देखा था। उसके पास दोनों के बाहर मिलने के पर्याप्त सबूत नहीं थे, लेकिन उसकी पत्नी एक ही दिन में कई बार दूसरे शख्स को कॉल करती थी। इस बात से पति बार-बार नाराज हो रहा था और पत्नी को चेतावनी देता था। पति ने कहा कि पत्नी की वजह से उस मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा। वहीं पत्नी ने सफाई देते हुए कहा कि वह दूसरे शख्स को कभी-कभी ही फोन करती थी, लेकिन कॉल डिटेल में हकीकत कुछ और ही निकली। अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि दोनों तीन बार अलग हुए फिर काउसलिंग सेशन की वजह से एक हुए, ऐसे में पत्नी को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।  अगर पत्नी पति की चेतावनी के बाद सीक्रेट कॉल करती है तो वो वैवाहित क्रूरता माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed