फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High Court says Churches are abode of God not places of war

केरल हाईकोर्ट ने कहा: भगवान का निवास स्थान हैं चर्च, युद्ध की जगह न बनें और गुटबाजी पर रोक लगाएं

Wed, 06 Oct 2021 10:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 Oct 2021 10:37 PM IST
सार

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि चर्च भगवान का निवास स्थान हैं और उन्हें इसी तरह कार्य करना चाहिए और युद्ध का स्थान नहीं बनना चाहिए। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य में स्थित मलंकरा सीरियाई ऑर्थोडॉक्स चर्चों में गुटबाजी को समाप्त करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Kerala High Court says Churches are abode of God not places of war
केरल हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केरल हाईकोर्ट अपने समक्ष कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह बात रही। इन याचिकाओं में संविधान के पालन के संबंध में ऑर्थोडॉक्स और जैकोबाइट गुटों के बीच मतभेदों को देखते हुए मलंकारा सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च से संबंधित चर्चों में धार्मिक सेवाओं को आयोजित करने के लिए पुलिस की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन


न्यायाधीश दीवान रामचंद्रन ने कहा कि उन सभी लोगों को, जो मलंकरा सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च का हिस्सा हैं, संविधान का पालन करना होगा। उन्होंने इसका पालन करने में किसी भी तरह की जिद और जबरदस्ती के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि अदालत संविधान को लागू करने में पुलिस बल का उपयोग करने से नहीं कतराएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे पहले ही यह कहना होगा कि कोई भी अदालत, और सबसे बढ़कर यह अदालत, किसी फैसले को लागू करने के लिए किसी भी चर्च में पुलिस या अन्य बलों को भेजने में कोई खुशी नहीं पाएगी। हालांकि, अगर मजबूर किया जाता है, तो निश्चित रूप से उसका विकल्प ढूंढना होगा और जरूरी आदेश देना पड़ सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


26 तारीख को होगी मामले की अगली सुनवाई
अदालत ने मामले की सुनवाई की तारीख 26 अक्तूबर तय की। केरल हाईकोर्ट ने आगे कहा कि पुलिस अधीक्षक और उनके तहत आने वाले अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जहां ये चर्च मौजूद हैं वहां सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे और किसी भी व्यक्ति को कानून और व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति किसी भी स्थिति में न दी जाए।


मंगलवार को अदालत को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की ओर से बताया गया था कि सभी 1934 संविधान का पालन करने पर सहमत हुए थे। हालांकि, जैकोबाइट गुट के वकील ने कहा था कि ऑर्थोडॉक्स समूह कथित तौर पर केवल चर्च पर कब्जा करने और ऐसे किसी भी शख्स को बाहर करने के लिए चिंतित है जिसे वह पसंद नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed