फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala govt says K-Rail Silver line project has been stopped for now

केरल सरकार को बड़ा झटका: के-रेल सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट पर फिलहाल रोक, सभी अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति के आदेश

Mon, 28 Nov 2022 04:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Nov 2022 04:27 PM IST
सार

इस प्रोजेक्ट के तहत केरल के कोसरगोद को राजधानी तिरुवनंतपुरम से जोड़ा जाना है। प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दी जा चुकी है। इस परियोजना का मकसद राज्य के उत्तरी और दक्षिणी छोर के बीच यात्रा के समय को कम करना है।

विज्ञापन
kerala govt says K-Rail Silver line project has been stopped for now
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

के रेल सिल्वर लाईन प्रोजेक्ट को लेकर केरल की पिनराई विजयन सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मुद्दे पर आज यानी सोमवार को केरल सरकार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी करके के-रेल परियोजना में लगे सभी अधिकारियों को अन्य विभागों की परियोजनाओं में पुनर्नियुक्त करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


केरल सरकार ने इसके बारे में जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि के-रेल सिल्वर लाइन परियोजना को अभी के लिए रोक दिया गया है और के-रेल परियोजना में लगे सभी अधिकारियों को अन्य विभागों में पुनर्नियुक्त किया गया है। रेलवे विभाग से अनुमति मिलने के बाद परियोजना के लिए सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन और अध्ययन करने के लिए नई अधिसूचना जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट के तहत केरल के कोसरगोद को राजधानी तिरुवनंतपुरम से जोड़ा जाना है। प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दी जा चुकी है। इस परियोजना का मकसद राज्य के उत्तरी और दक्षिणी छोर के बीच यात्रा के समय को कम करना है। 63,941 करोड़ रुपये की अनुमानित परियोजना को सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार का सबसे बड़ा बुनियादी ढांचागत उपक्रम माना जा रहा है। परियोजना के कारण नौ हजार भवन गिराए जाएंगे और करीब 10 हजार परिवार विस्थापित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


529 किमी लंबी रेलवे लाइन का प्रस्ताव
इसके तहत 529.45 किलोमीटर लंबी लाइन के निर्माण का प्रस्ताव है। इससे केरल के 11 जिले शामिल होंगे। प्रोजेक्ट पूरा होने पर कासरगोद से तिरुवनंतपुरम तक 200 किमी/ घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों में चार घंटे से भी कम समय में यात्रा की जा सकती है। अभी ट्रेनों से यह दूरी तय करने में करीब 12 घंटे लगते हैं। केरल रेल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRDCL) के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। KRDCL या K-Rail, केरल सरकार और केंद्रीय रेल मंत्रालय के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed