{"_id":"61c6fd3c36e579407768ec3f","slug":"kerala-govt-is-utilizing-alappuzha-twin-murder-issue-to-denigrate-rss-mos-mea-v-muraleedharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन बोले, आरएसएस को बदनाम करने के लिए हो रहा अलाप्पुझा हत्याकांड का इस्तेमाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन बोले, आरएसएस को बदनाम करने के लिए हो रहा अलाप्पुझा हत्याकांड का इस्तेमाल
Sat, 25 Dec 2021 04:45 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 25 Dec 2021 04:45 PM IST
सार
केरल के अलाप्पुझा हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इसे लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है।
विज्ञापन
MoS MEA V Muraleedharan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में सियासी हत्या का एक और मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अलाप्पुझा में एसडीपीआई नेता केएस शान की हत्या के मामले में पुलिस ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, इसे लेकर केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने केरल सरकार और पुलिस को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
आरएसएस को किया जा रहा बदनाम
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने पुलिस प्रमुख के नए निर्देशों पर कहा कि केरल सरकार आरएसएस को बदनाम करने के लिए अलाप्पुझा जुड़वां हत्याकांड का इस्तेमाल कर रही है। वे (राज्य पुलिस प्रमुख) आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरएसएस और एसडीपीआई सदस्यों की सूची तैयार करेंगे। लेकिन दोनों को एक ही तराजू पर नहीं तौला जा सकता। एसडीपीआई एक आतंकवादी संगठन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, व्यक्ति किस पार्टी से संबंधित यह देखे बिना आपराधिक सूची निष्पक्ष होनी चाहिए। केरल में वैसे भी सबसे ज्यादा अपराधी सीपीआईएम के होंगे। इस सरकार के सत्ता में आने पर हजारों सीपीआईएम कार्यकर्ताओं के मामले वापस ले लिए गए।
विज्ञापन
मुरलीधरन ने कहा कि अलाप्पुझा में रंजीत श्रीनिवासन (ओबीसी मोर्चा राज्य सचिव) की हत्या के लिए गृह विभाग की लापरवाही जिम्मेदार है, शायद सीपीआईएम और एसडीपीआई के बीच दोस्ती के कारण। यह पूरी तरह से राज्य सरकार की गलती है।