फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Govt hospital scissors in patient stomach VD Satheesan says Kerala health sector on ventilator support

Kerala: डॉक्टरों ने मरीज के पेट में छोड़ी कैंची, कांग्रेस नेता बोले- स्वास्थ्य क्षेत्र वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Fri, 20 Feb 2026 08:33 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 20 Feb 2026 08:33 PM IST
सार

केरल के स्वास्थ्य क्षेत्र की दुनिया भर की बेहतरीन प्रणालियों से तुलना की जाती है। हालांकि, अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के पेट में कैंची छोड़ने का मामला सामने आने के बाद से जनता में रोष साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Kerala Govt hospital scissors in patient stomach VD Satheesan says Kerala health sector on ventilator support
मरीज के पेट में छोड़ी सर्जिकल कैंची - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वर्षों से केरल की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को शेष भारत के लिए एक मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया जाता रहा है। इसे कुशल, सुलभ मानने के साथ ही इसकी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों से तुलना की जाती है। पत्रकार से विधायक बनीं और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बार-बार दावा किया है कि राज्य के स्वास्थ्य सेवा मानक वैश्विक मानकों के बराबर हैं।
विज्ञापन


हालांकि, यह बयानबाजी दर्दनाक रूप से तब खोखली लगने लगती है, जब किसी मरीज के पेट के अंदर सर्जिकल कैंची छोड़ दी जाती है। शुक्रवार को ऐसा ही एक नया मामला सामने आया। ऐसे ही एक मामले की बुजुर्ग पीड़िता ने एक बार फिर अपना दर्दनाक साझा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SIR: बंगाल एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की टीएमसी ने की तारीफ, भाजपा ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी केरल में हो चुकी है ऐसी घटना
कोझिकोड की एक गृहिणी हर्षिना ने सरकारी अस्पताल में सर्जरी कराई थी। इस दौरान उनके पेट में सर्जिकल कैंची छोड़ दी गई थी और वह कई वर्षों तक उनके पेट में ही रही। उन्होंने अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में इसी तरह की घटना की शिकार महिला के प्रति एकजुटता जताई। हालांकि बाद में उनकी कैंची निकाल दी गई थी, लेकिन वह कहती है कि आज भी उन्हें न्याय नहीं मिला है।


उन्होंने कहा, 'स्वास्थ्य मंत्री हर बार वही बात दोहराती हैं: गंभीर मामला, जांच, कड़ी कार्रवाई। लेकिन मैं अब भी न्याय के लिए लड़ रही हूं।' उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर जांच, निलंबन, कड़ी चेतावनी के बयान अब पहले से ही पता होते हैं। जब भी कोई चौंकाने वाली चूक सामने आती है, तो प्रतिक्रिया एक तय स्क्रिप्ट के अनुसार ही होती है।

ये भी पढ़ें: क्या भारत वेनेजुएला से खरीदेगा तेल?: विदेश मंत्रालय ने साफ किया रुख; बोला- व्यावसायिक लाभ होने पर लेंगे फैसला

विपक्षी नेता बोले- वेंटिलेटर सपोर्ट पर स्वास्थ्य क्षेत्र
ताजा मामले पर विपक्ष के नेता वीडी सतीशन का तर्क है कि बयानों से परे, केरल का स्वास्थ्य क्षेत्र वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। अलाप्पुझा में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन सरकार की उदासीनता के प्रति बढ़ते जन आक्रोश को रेखांकित करते हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed