फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala govt conducts seroprevalence study to assess COVID spread All Udates

केरल: राज्य में सीरो सर्वे का रही विजयन सरकार, कोरोना के संक्रमण को समझने में मिलेगी मदद

Sat, 11 Sep 2021 06:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 11 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

  • केरल में शनिवार को 20,487 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 22,155 लोग ठीक हुए और 181 लोगों की जान गई। 
  • राज्य में फिलहाल दो लाख 31 हजार 792 संक्रमितों का इलाज चल रहा है और 22,484 लोगों की मौत हो चुकी है।  संक्रमण दर 15.19 फीसदी बनी हुई है।

विज्ञापन
Kerala govt conducts seroprevalence study to assess COVID spread All Udates
वीना जॉर्ज - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में कोरोना के बेकाबू होते हालात के बीच राज्य सरकार सीरो सर्वे (सीरोप्रिवलेंस स्टडी) करा रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि राज्य में संक्रमण ने किस हद तक लोगों को प्रभावित किया। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि अध्ययन इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ था और उम्मीद है कि सितंबर के खत्म होने तक सर्वे पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्ययन के जरिए लोगों के बीच वायरस की सीरोपॉजिटिविटी दर को समझने में मदद मिलेगी। इसमें बच्चे समेत अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों पर संक्रमण की दर बारे में भी पता चल सकेगा।

विज्ञापन


सर्वे में बच्चों से लेकर बड़ों तक को शामिल किया गया
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खिलाफ लडाई में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर हमने यह अध्ययन कराने का फैसला किया था। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक को शामिल किया गया है। अध्ययन की रिपोर्ट मुख्यमंत्री, सामान्य शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही स्कूलों को खोलने का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


छले हफ्ते कोझिकोड में सामने आया था निपाह का मामला
निपाह वायरस के खतरे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि निपाह का मामला पिछले हफ्ते कोझिकोड में सामने आया था। अब तक लिए गए सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह हमारे लिए राहत की बात है। उन्होंने कहा कि सोर्स ट्रैकिंग उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी कि कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक विशेष टीम पहले से ही वायरस के संक्रमण के प्रसार के स्रोत की पहचान करने के लिए राज्य से नमूने एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जारी कड़ी निगरानी और प्रतिबंध कुछ और समय तक जारी रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी शुक्रवार को कहा था कि उनकी सरकार ने बुखार निगरानी के तहत पांच सितंबर को घर-घर जाकर सर्वेक्षण कराया था। यह सर्वे निपाह वायरस से मरने वाले 12 वर्षीय बच्चे के घर से तीन किलोमीटर के दायरे में कराया गया था। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में कंटेनमेंट जोन के लगभग 15 हजार घरों को शामिल किया गया था और लगभग 68 हजार लोगों से जानकारियां एकत्र की गई थीं।


केरल: 20,487 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
केरल में शनिवार को 20,487 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 22,155 लोगों ने महामारी को मात दी और 181 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। यहां फिलहाल दो लाख 31 हजार 792 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 22,484 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में एक लाख 34 हजार 861 सैंपलों की जांच की गई। यहां संक्रमण दर 15.19 फीसदी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed