फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Governor meets RSS chief Mohan Bhagwat

Kerala: मोहन भागवत से मिले केरल के राज्यपाल आरिफ खान, जानें क्यों केरल के सीएम विजयन पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 18 Sep 2022 06:35 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 06:35 PM IST
सार

राज्यपाल आरिफ खान के कार्यालय ने कहा कि राज्यपाल ने आरएसएस प्रमुख के साथ उनके आवास पर बैठक की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। यह बैठक पूर्व नियोजित थी।

विज्ञापन
Kerala Governor meets RSS chief Mohan Bhagwat
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब राज्यपाल और विजयन सरकार के बीच खींचतान जारी है। खबरों के मुताबिक मुलाकात रात करीब आठ बजे आरएसएस नेता के घर पर हुई। 

विज्ञापन


राज्यपाल आरिफ खान के कार्यालय ने कहा कि राज्यपाल ने आरएसएस प्रमुख के साथ उनके आवास पर बैठक की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। यह बैठक पूर्व नियोजित थी। साथ ही राज्यपाल ने इसके बारे में मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
पिछले महीने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम विजयन और कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वह मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश में शामिल थे। साथ ही कुलपति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह एक अपराधी हैं, वह राजनीतिक कारणों से कुलपति बने बैठे हैं, मुझे कुलपति ने वहां आमंत्रित किया था। जब मुझ पर हमला किया गया तो उनका कर्तव्य क्या था कि उनको पुलिस में सूचना नहीं देनी चाहिए थी? लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वामपंथी नेता एम वी गोविंदन ने आरोप लगाया कि खान का आचरण राज्यपाल के पद के अनुकूल नहीं था। वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को राज्य के विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों में कथित भाई-भतीजावाद पर टिप्पणी के लिए खान को आड़े हाथ लिया था और उनके बयान को बेतुका बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed