{"_id":"633922aa25b79d06a376a262","slug":"kerala-governor-arif-mohd-khan-said-pakistan-sends-terrorists-to-kashmir-calls-unfinished-agenda-of-partition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरिफ मोहम्मद खान बोले: हम अपने विकास में लगना चाहते हैं, लेकिन पड़ोसी रोज कश्मीर में आतंकवादी भेजता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरिफ मोहम्मद खान बोले: हम अपने विकास में लगना चाहते हैं, लेकिन पड़ोसी रोज कश्मीर में आतंकवादी भेजता है
Sun, 02 Oct 2022 11:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:03 AM IST
सार
राष्ट्रवाद और इसके महत्व पर चर्चा करते हुए खान ने कहा, हम बंटवारे को भूल गए हैं। हम अब अपने निर्माण और विकास में लगना चाहते हैं, लेकिन हमारा पड़ोसी इसे भूलने नहीं देता। वह रोज कश्मीर में आतंकवादी भेजता है।
विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, केरल।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने रविवार को कहा, हमें अपनी ताकत को इतना बढ़ाना होगा कि हम आतंकवाद जैसी बीमारियों से लड़ सकें। हालांकि, हमें ध्यान रखना होगा कि इसमें किसी का नुकसान न हो।
विज्ञापन
#WATCH | Suppose we forget & move on from what's happened, construct ourselves. But our neighbor sends terrorists to Kashmir, calls it unfinished agenda of partition. We need to prepare ourselves to fight against it: Kerala Governor Arif Mohd Khan on Nationalism & its importance pic.twitter.com/zmAqpJtLzA
— ANI (@ANI) October 2, 2022
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रवाद और इसके महत्व पर चर्चा करते हुए खान ने कहा, हम बंटवारे को भूल गए हैं। हम अब अपने निर्माण और विकास में लगना चाहते हैं, लेकिन हमारा पड़ोसी इसे भूलने नहीं देता। वह रोज कश्मीर में आतंकवादी भेजता है और इसे बंटवारे का अनसुलझा मुद्दा बताता है। उन्होंने कहा, यह आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी बीमारी है। हमें अपनी ताकत इतनी पैदा करनी है कि इन बीमारियों से लड़ सकें। किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं।
विज्ञापन