{"_id":"634a634fe98404530f60bf80","slug":"kerala-governor-arif-mohammed-khan-facebook-page-hacked-reported-and-restoration-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का फेसबुक पेज हैक, बोले- सुबह ही हुआ ऐसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का फेसबुक पेज हैक, बोले- सुबह ही हुआ ऐसा
Sat, 15 Oct 2022 01:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:07 PM IST
सार
केरल राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मामले को फेसबुक को रिपोर्ट कर दिया गया है। फिलहाल पेज को रीस्टोर करने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि उनका फेसबुक पेज हैक हो गया। खान ने केरल राजभवन की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उन्हें सुबह से ही पेज हैक लग रहा था। इस मामले को फेसबुक को रिपोर्ट कर दिया गया है। फिलहाल पेज को रीस्टोर करने की कोशिशें जारी हैं।
केरल सरकार ने ईडी की याचिका का विरोध किया
इस बीच केरल सरकार ने कर्नाटक को सोने की तस्करी के मामले को स्थानांतरित करने की मांग वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका का विरोध किया है। सरकार ने कहा है कि जांच एजेंसी की याचिका निराधार आरोप लगाकर केरल सरकार को कलंकित करने की थी। केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर एक हलफनामे में कहा कि जांच और सबूतों के संग्रह और एक पूरक शिकायत प्रस्तुत करने के बाद अभियोजन एजेंसी ईडी केवल कथित राज्य पुलिस की जांच में दखल के आधार पर पीएमएलए मामले को दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने की मांग नहीं कर सकती है।