फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala governor arif mohammed khan express concern over universities apointments angry on university laws amen

Kerala: राज्यपाल ने यूनिवर्सिटीज में नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल, विश्वविद्यालय विधेयक पर जताई नाराजगी

Tue, 20 Jun 2023 01:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवअनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवअनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 20 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

राज्य के विश्वविद्यालयों को निर्देश हैं कि वह नए कुलपति की नियुक्ति में कुलाधिपति यानी कि राज्यपाल के साथ सहयोग ना करें। राज्यपाल ने कहा कि मैंने दो सदस्यों के साथ इस दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश की थी लेकिन उस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन
kerala governor arif mohammed khan express concern over universities apointments angry on university laws amen
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'केरल में हम देख रहे हैं कि अगर आप किसी पार्टी के सदस्य हैं तो आप बिनी आवश्यक योग्यता के भी किसी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर बन सकते हैं। साथ ही अगर आप किसी संगठन के सदस्य हैं तो आपको चुनाव लड़ने की भी जरूरत नहीं है और आपको बिना चुनाव लड़े ही विजेता घोषित कर दिया जाएगा। राज्य के विश्वविद्यालयों को निर्देश हैं कि वह नए कुलपति की नियुक्ति में कुलाधिपति यानी कि राज्यपाल के साथ सहयोग ना करें। राज्यपाल ने कहा कि मैंने दो सदस्यों के साथ इस दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश की थी लेकिन उस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी, ऐसे में मैं क्या कर सकता हूं?'

विज्ञापन


विश्वविद्यालय कानून विधेयक को लेकर जताई नाराजगी
इससे पहले सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय कानून संशोधन विधेयक, 2022 को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह संविधान की भावना के खिलाफ है। राज्यपाल ने आरोप लगाए कि राज्य के विश्वविद्यालयों को सरकार द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। आधे से ज्यादा विश्वविद्यालयों में कोई नियमित कुलपति नहीं है। बता दें कि राज्य सरकार ने बीते साल 13 दिसंबर को विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक 2022 को विधानसभा में पारित कराया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kerala: केरल की इस पार्टी ने किया समान नागरिक संहिता का समर्थन, कहा- राष्ट्र की एकता के लिए जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नए कानून के तहत मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और तीन सदस्यीय समिति के द्वारा एक नए कुलपति की नियुक्ति की जा सकती है। विपक्ष का आरोप है कि यह कानून राज्यपाल की शक्तियों को कम करेगा। बता दें कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य की वामपंथी सरकार कुलपतियों की नियुक्ति के मुद्दे पर लंबे समय से एक दूसरे के आमने-सामने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed