{"_id":"633d4aabba40507b220cea26","slug":"kerala-governor-am-khan-congress-leader-shashi-tharoor-attend-in-vidyarambh-ceremony-on-occasion-vijayadashmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: विद्यारंभम समारोह में बच्चों ने की पठन-पाठन की शुरुआत, राज्यपाल ने दी लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: विद्यारंभम समारोह में बच्चों ने की पठन-पाठन की शुरुआत, राज्यपाल ने दी लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं
Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
सार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में बुधवार को विजयदशमी के अवसर पर सैकड़ों बच्चों ने 'विद्यारम्भम' समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में दो साल से पांच साल तक के बच्चों को लिखना-पढ़ना शुरू कराया गया। तिरुवनंतपुरम में दो वर्षीय हेलेन ने अपने जीवन का पहला अक्षर लिखने का प्रयास किया। वह अपनी मां की गोद में बैठी थी।
त्रिशूर के केरल कलामंडलम, कोट्टायम में पंचिकाडु सरस्वती मंदिर, उत्तरी परवूर में दक्षिण मूकाम्बिका मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों में विद्यारम्भम समारोह का आयोजन किया गया। हालांकि, कोविड-19 प्रोटोकॉल के दौरान बीते दो सालों में कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ था। बुधवार को रिति-रिवाजों के अनुसार, विद्वान, लेखक, शिक्षक, पुजारी और समाज की अन्य ने इस अवसर पर 'हरि श्री गणपतिये नमः' मंत्र से शुरू होने वाले सीखने के पहले अक्षर लिखवाए। नन्हे-मुन्नों को चावल से भरी थाली पर हरि..श्री...लिखने में मदद की गई। साथ ही बच्चों की जीभ पर सोने की अंगूठी से भी उनका नाम लिखा गया।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने विजयदशमी पर्व पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।केरल राजभवन के पीआरओ ने ट्वीट कर कहा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरुवनंतपुरम के पूजापुरा में सरस्वती मंडपम और श्रीसरस्वतीदेवी मंदिर पहुंचकर केरलवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। थरूर ने समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट कर कहा कि जैसा कि मैंने 2009 से (दो महामारी वर्षों को छोड़कर) पूजापुरा में सरस्वती मंदिर का दौरा किया है और मंडपम में उन बच्चों को वर्णमाला सिखाने में एक घंटा बिताया है जिनके माता-पिता इसके लिए पंजीकरण करते हैं। महान शक्ति है कि पढ़ने-लिखने के प्रति श्रद्धा पैदा हो जाती है। विद्यारम्भम के लिए नौ बच्चे मिले। उन्हें "ओम श्री" तीन लिपियों, देवनागरी, मलयालम और अंग्रेजी में पढ़ाया, इस उम्मीद में कि ये जीवन भर उनके लिए उपयोगी होंगे।