फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala government will pay the expenses of gender change surgeries of transgenders

ट्रांसजेंडर्स के लिए खुशखबरी, यह सरकार उठाएगी जेंडर चेंज करवाने का पूरा खर्च

Sun, 05 Aug 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Sun, 05 Aug 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Kerala government will pay the expenses of gender change surgeries of transgenders

केरल की सरकार ने ट्रांसजेंडर्स समुदाय के हक में एक निर्णय लिया है। सरकार ने एक योजना बनाई है जिसके अंतर्गत सेक्स चेंज करवाने के लिए हर ट्रांसजेंडर को 2 लाख रुपए अस्पताल खर्च की प्रतिपूर्ति के तौर पर दिए जाएंगे। केवल इतना ही नहीं जो ट्रांसजेंडर पहले ही अपना सेक्स चेंज करवा चुके हैं उनके पास भी रकम पाने के लिए आवेदन करने का अवसर है।

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'जो ट्रांसजेडर चाहता है कि वह सर्जरी करवाकर महिला या पुरुष बने, अब उसकी इस चाहत के बीच आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी। सरकार ने ट्रांसजेंडरों के लिए शिक्षा का अधिकार और रोजगार लागू कर दिया है। अब हम उनके सेक्स चेंज कराने में आने वाला खर्च को भी उठाएंगे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि केरल देश का पहला ऐसा राज्य था जिसने साल 2015 में ट्रांसजेंडरों के लिए नीति बनाई थी। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए हर सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में दो सीटें आरित करने का आदेश दिया था। इसके अलावा साक्षरता मिशन ट्रांसजेंडर समुदाय को ट्रेनिंग देकर उन्हें समानता परीक्षा पास करने में मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने ट्रांसजेंडरों के लिए स्व-रोजगार योजना की शुरुआत की है। कोच्चि मेट्रो में भी ट्रांसजेंडरों विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed