{"_id":"5fe14d478ebc3e3b6175c2fc","slug":"kerala-government-to-support-farmers-cpm-will-move-proposal-against-agriculture-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में केरल सरकार, कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी सीपीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों के समर्थन में केरल सरकार, कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी सीपीएम
Tue, 22 Dec 2020 07:05 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
CPM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच केरल की सरकार ने किसानों के समर्थन और नए कानून के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। केरल की सीपीएम पार्टी की सरकार 23 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी और नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास करेगी।
विज्ञापन
23 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया
इस प्रस्ताव का अर्थ यह है कि केरल में नया कृषि कानून नहीं लागू होगा। सूत्रों के मुताबिक, न सिर्फ केरल का सत्ता पक्ष, बल्कि विपक्ष भी नए कृषि कानूनों के खिलाफ है। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने कहा कि केरल की कैबिनेट ने फैसला लिया है कि 23 दिसंबर को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाए, ये सेशन बजट सत्र से पहले बुलाया जाएगा। इस सत्र में कृषि कानून पर चर्चा की जाएगी और कृषि कानून को खारिज किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केरल सरकार संघर्ष कर रहे किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। बता दें कि कैबिनेट द्वारा विशेष विधानसभा बुलाने की सिफारिश राज्यपाल से की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक न सिर्फ केरल का सत्ता पक्ष, बल्कि विपक्ष भी नए कृषि कानूनों के खिलाफ है।
विज्ञापन