फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala government signed memorandum of understanding with Centre to join PM SHRI Schools scheme

Kerala: केरल सरकार ने बदला रुख, पीएमश्री स्कूल योजना में शामिल, शिक्षा मंत्रालय के साथ MoU पर हस्ताक्षर

Fri, 24 Oct 2025 01:34 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Fri, 24 Oct 2025 01:34 AM IST
सार

PM SHRI Schools scheme: केरल सरकार ने पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल होने के लिए केंद्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अनिश्चितता के एक लंबे दौर के बाद केरल सरकार ने आखिरकार यह फैसला किया। 

विज्ञापन
Kerala government signed memorandum of understanding with  Centre to join PM SHRI Schools scheme
पीएम मोदी और केरल सीएम की फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

लंबे विवाद और असमंजस के बाद केरल सरकार ने आखिरकार केंद्र की पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना से जुड़ने का फैसला कर लिया है। गुरुवार (23 अक्तूबर) को राज्य सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


 भाकपा की आपत्तियों को किया दरकिनार
लंबे समय तक अनिश्चितता के दौर के बाद वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने प्रमुख गठबंधन सहयोगी भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना से जुड़ने का फैसला किया है।  इस योजना का उद्देश्य केंद्रीय सहायता से प्रत्येक ब्लॉक के दो स्कूलों में बुनियादी ढांचे का विकास करना है। प्रत्येक चयनित स्कूल को पांच वर्षों के लिए औसतन 1 करोड़ रुपये की वार्षिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने पुष्टि की है कि योजना में शामिल होने के निर्णय से केंद्र को अवगत करा दिया गया है और विभाग के सचिव को समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने कहा, "केरल में विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए लंबित 1,500 करोड़ रुपये की केंद्र की हिस्सेदारी हासिल करने का यही एकमात्र तरीका था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार अपने फैसले से हटी सरकार
हालांकि सीपीआईएम और सामान्य शिक्षा विभाग ने बहुत पहले ही पीएम श्री योजना में शामिल होने पर सहमति जताई थी, लेकिन सीपीआई की कड़ी आपत्तियों के बाद केरल सरकार को दो बार अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा। हाल ही में, इस मामले को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखे बिना ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।


गौरतलब है कि शुरुआत में केरल सरकार ने इस योजना में शामिल होने का विरोध किया था और तर्क देते हुए कहा था कि इससे केरल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।इसके अलावा स्कूलों में पीएम श्री स्कूल के नाम वाले बोर्ड लगाने की अनिवार्यता पर भी आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed