फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala government decided to publish the names of those who died due to COVID19

कोरोना से मृत्यु : केरल में बढ़ सकता है आंकड़ा, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- बैकलॉग को क्लीयर कर, मृतकों के नाम प्रकाशित किए जाएंगे

Mon, 05 Jul 2021 07:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 07:41 AM IST
सार

अभी तक स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर बुलेटिन में जिलेवार उम्र व मृत्यु की तारीख प्रकाशित की जाती थी। अब से नाम, आयु और स्थान को प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। ऐसा अन्य राज्यों में किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Kerala government decided to publish the names of those who died due to COVID19
corona in india - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल की सरकार ने राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों के नाम प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। अब मरने वालों के नाम एक विवरण के साथ समय के साथ अपडेट होते रहेंगे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड से हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर पड़े अधूरे काम को जल्द जल्द से पूरा करें।

विज्ञापन


अभी तक स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर बुलेटिन में जिलेवार उम्र व मृत्यु की तारीख प्रकाशित की जाती थी। अब से नाम, आयु और स्थान को प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसा अन्य राज्यों में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


केरल सरकार पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे कि कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़ों को कम करके दिखाया जा रहा है। विपक्ष ने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। वहीं विपक्षी नेता वीडी सतीसन ने आरोप लगाया था कि राज्य में आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है और राज्य में कोरोना से हो रही मौतों को कम करके बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडी सतीसन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोविड पीड़ितों के रिश्तेदारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है। चूंकि केरल सरकार सटीक आंकड़े नहीं दे रही है, इसलिए कई लोग इस लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। वहीं केरल में अभी कोरोना का कहर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 135 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed