{"_id":"6477315b9fa0d018170380b8","slug":"kerala-government-approves-rs-25-lakh-financial-aid-to-family-of-doctor-stabbed-to-death-by-patient-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: डॉक्टर के परिवार को केरल सरकार ने दी 25 लाख की आर्थिक मदद, मरीज ने कर दी थी चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: डॉक्टर के परिवार को केरल सरकार ने दी 25 लाख की आर्थिक मदद, मरीज ने कर दी थी चाकू मारकर हत्या
Wed, 31 May 2023 05:08 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 May 2023 05:08 PM IST
सार
कोट्टायम जिले के कडुथुरुथी इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय डॉक्टर वंदना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और अजीजिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हाउस सर्जन थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरीज के हमले में जान गंवाने वाली डॉक्टर वंदना दास के परिवार को केरल सरकार ने मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपये देने का फैसला किया। वंदना की मई की शुरुआत में ही एक अस्पताल में एक मरीज ने बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कोट्टायम जिले के कडुथुरुथी इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय डॉक्टर वंदना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और अजीजिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हाउस सर्जन थी।
विज्ञापन
हमले के कुछ घंटों बाद तोड़ दिया दम
10 मई को एक स्कूल शिक्षक संदीप ने वंदना पर चाकू से हमला कर दिया और हथियार से कई बार मारा गया, घायल वंदना को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले आई थी। कुछ घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉ दास के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिया जाएगा। वह ट्रेनी के पद पर कोल्लम जिले के कोट्टारक्कारा तालुक अस्पताल में काम कर रही थी।
विज्ञापन
हाल ही में एक वकील ने डॉक्टर के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग करते हुए केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि याचिका में उठाए गए मुद्दे पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अग्नि बचाव अधिकारी के परिवार को भी मिलेगी 25 लाख का मुआवजा
वहीं एक अन्य मामलें में, सरकार ने अग्नि बचाव अधिकारी जे एस रंजीत के परिवार को 25 लाख रुपये के मुआवजे को भी मंजूरी दी, जिनकी पिछले हफ्ते केरल राज्य चिकित्सा निगम लिमिटेड (केएसएमसीएल) के एक गोदाम में आग बुझाने के दौरान मौत हो गई थी। अग्निशमन अधिकारी के परिवार को चिकित्सा सेवा निगम के कोष से वित्तीय सहायता मिलेगी।
पंप ऑपरेटर की पत्नी के परिवार को मिलेगा मुआवजा
इनके अलावा, सरकार ने कोट्टायम जिले के रहने वाले एक अस्थायी पंप ऑपरेटर की पत्नी के परिवार को 10 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी फैसला किया, जो केरल जल प्राधिकरण के कवालीपुझा पंप हाउस में काम करते समय पानी की टंकी में गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई।