फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Gold Smuggling case Threatening to kill main accused Swapna Suresh Police sent notice for questioning Latest News Update

Kerala Gold Smuggling case: मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को जान से मारने की धमकी, केरल पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा

Sun, 03 Jul 2022 10:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 03 Jul 2022 10:38 PM IST
सार

सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी सुरेश ने बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में मंगलवार को झूठ बोला और उन्हें क्लिफ हाउस और सचिवालय का सीसीटीवी फुटेज जारी करना चाहिए।

विज्ञापन
Kerala Gold Smuggling case Threatening to kill main accused Swapna Suresh Police sent notice for questioning Latest News Update
Gold smuggler swapna suresh - फोटो : Facebook

विस्तार

केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने धमकाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कल से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यह सीधी धमकी है, वे केरल के सीएम, उनकी पत्नी, बेटी और विधायक केटी जलील का नाम नहीं लेने की मांग कर रहे हैं। ये काम मराडू अनीश नाम का कोई व्यक्ति कर रहा है। मैंने डीजीपी से शिकायत की है। वे मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नौफल नाम के एक अन्य व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि वह विधायक केटी जलील के निर्देश पर फोन कर रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले केरल पुलिस की अपराध शाखा ने स्वप्ना सुरेश को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक केटी जलील की ओर से स्वपना के खिलाफ साजिश रचने का केस दर्ज कराया गया था। अपराध शाखा ने स्वपना से पांच जुलाई को कोच्चि पुलिस क्लब में जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा है। तिरुवनंतपुरम छावनी पुलिस ने जलील की शिकायत पर 8 जून को केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी सुरेश ने बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में मंगलवार को झूठ बोला और उन्हें क्लिफ हाउस और सचिवालय का सीसीटीवी फुटेज जारी करना चाहिए। गौरतलब है कि 5 जुलाई, 2020 को 14.32 करोड़ मूल्य का तीस किलो सोना जांच एजेंसियों ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से राजनयिक के सामान में मिला था, जिसे यूएई महावाणिज्य दूतावास में दिया जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed