{"_id":"5f0a859150196f590227f5b2","slug":"kerala-gold-smuggling-case-swapna-suresh-and-sandeep-nair-detained-by-national-investigation-agency-from-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सोना तस्करी मामला: स्वप्ना सुरेश और संदीप को एनआईए ने बंगलूरू से हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल सोना तस्करी मामला: स्वप्ना सुरेश और संदीप को एनआईए ने बंगलूरू से हिरासत में लिया
Sun, 12 Jul 2020 09:07 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
एनआईए की हिरासत में स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर
- फोटो : ANI
केरल सोना तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को हिरासत में ले लिया है। एनआईए की टीम ने शनिवार को कर्नाटक के बंगलूरू से हिरासत में लिया। स्वप्ना सुरेश को आज कोच्चि में एनआईए कार्यालय में पेश किया जाएगा। केरल उच्च न्यायालय पहले ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर चुका है।
विज्ञापन
Kerala gold smuggling case: Accused Swapna Suresh and Sandeep Nair (both in middle) detained by National Investigation Agency from Bengaluru, Karnataka yesterday. pic.twitter.com/0A5tZaAiGG
— ANI (@ANI) July 12, 2020विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल हाईकोर्ट को बताया था कि राजनयिक के सामान के जरिए सोने की तस्करी करने की कोशिश करने वाली महिला स्वप्ना सुरेश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एनआईए ने पीएमएलए के तहत स्वप्ना सुरेश, आर सरित कुमार, फाजिल फरीद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने शनिवार को कहा कि सोना तस्करी मामले में मुख्य महिला आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा एक सरकारी परियोजना में नियुक्ति हासिल करने के लिए दिए गए कथित फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र को लेकर मिली शिकायत की जांच कराई जाएगी।