फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala gold smuggling case: Sandeep used to smuggle gold for MLA Karat Razak

केरल सोना तस्करी मामला: विधायक करात रजाक के लिए सोना तस्करी करता था संदीप

Tue, 27 Oct 2020 02:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 27 Oct 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
Kerala gold smuggling case: Sandeep used to smuggle gold for MLA Karat Razak
सोना तस्करी - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

केरल के हाई प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में निर्दलीय विधायक करात रजाक और निर्दलीय पार्षद करात फैसल के नाम सामने आया है। कस्टम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में आरोपी संदीप नायर की पत्नी सौम्य बीएस ने बताया है कि उसका पति संदीप व एक अन्य आरोपी रमीज विधायक व पार्षद के लिए सोने की तस्करी करते थे। करात रजाक कोडिकोड जिले के कोदुवाल्ली से एलडीएफ समर्थित विधायक है, जबकि करात फैसल कोदुवाल्ली से एलडीएफ समर्थित पार्षद है।

विज्ञापन


आरोपी संदीप नायर की पत्नी का खुलासा, निर्दलीय पार्षद का नाम भी आया  
रिपोर्ट के मुताबिक, सौम्या ने बताया कि जब उसे संदीप के तस्करी में शामिल होने का पता चला था, तभी से वह उसके साथ मारपीट करता था। संदीप ने उसे बताया था कि वह स्वप्ना सुरेश और सरीथ की मदद से बैग को राजनयिक कार्गो के तौर पर यहां लाता था। उसे यह भी पता था कि दोनों कोझिकोड और कोदुवाल्ली से तस्करी करते थे।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य बयान में सौम्या ने बताया कि एक दिन जब मैं घर पर आई, तो संदीप भी वहां था। मुझे एक कमरे से ड्रिल मशीन की आवाज आई। थोड़ी देर बाद उस कमरे से संदीप निकला, जिसके हाथ में एक ठोस चीज थी। उसने बताया कि यह सोना है और वह तो सिर्फ मध्यस्थ है और स्वप्ना व सरीथ की जानकारी के बाद सोना यहां लाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने यूएई से आए शख्स को गिरफ्तार किया
केरल के सोना तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को यूएई से लौटे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया, केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवत्तूपुझा का रहने वाला रबीन एस हमीद मामले में वांटेड था। हमीद ने भारत और यूएई में रहने के दौरान मामले में गिरफ्तार रमीस केटी, जलाल एएम व अन्यों के साथ मिलकर साजिश रची थी। एनआईए की विशेष अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed