केरल सोना तस्करी मामला : आरोपियों का दाऊद की डी-कंपनी से कनेक्शन, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को बताया कि एनआईए ने कहा है कि केरल सोने की तस्करी के आरोपियों का दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी से कनेक्शन है। यह एक गंभीर मसला है। मुझे यकीन है कि एनआईए और गृह मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई करेगा कि आरोपियों के खिलाफ यूएपीए आरोपों की पुष्टि की जाए।
भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा
विदेश राज्य मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इस मामले में शामिल लोगों के साथ जोड़ा गया है। इसलिए स्वाभाविक रूप से उन्हें सरकार के भीतर शक्तिशाली लोगों से संरक्षण प्राप्त हुआ। यही कारण है कि केरल भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
Kerala CM's Office has been linked with the people involved in this case. So naturally, they received patronage from powerful people within the govt. This is why the Kerala BJP has demanded the resignation of chief minister of Kerala: MoS MEA V Muraleedharan https://t.co/mS3oR8ga2P
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 15, 2020
स्पेशल एनआई कोर्ट ने 10 आरोपियों को दी जमानत
हालांकि, इस मामले में गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को जमानत दे दी। वहीं, तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। बता दें कि केरल सोना तस्करी मामले की प्रमुख आरोपित स्वप्ना सुरेश को धन शोधन मामले में जमानत मिल गई है। वह अभी जेल में ही रहेगी, क्योंकि सोना तस्करी से संबंधित अन्य मामलों में भी उसे गिरफ्तार किया गया है। एनआइए ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम का भी प्रयोग किया है।
Kerala Gold Smuggling Case: Special National Investigation Agency Court grants bail to ten accused; bail pleas of three accused rejected.
— ANI (@ANI) October 15, 2020
भाजपा ने बोला हमला
वहीं, केरल के भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा है कि डी कंपनी और आईएसआईएस के साथ सोने की तस्करी मामले में आरोपियों के संबंध मिले हैं। वहीं, राज्य सरकार इन तस्करों को बचाने में लगी हुई है। सीएम ने अपना नैतिक अधिकार खो दिया है, इसलिए हम मांग करते हैं कि वह तुरंत इस्तीफा दे दें।