{"_id":"5f09dfdb8ebc3e637c64d2bd","slug":"kerala-gold-scandal-case-swapna-suresh-along-with-her-family-members-taken-in-custody-by-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को एनआईए ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोना तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को एनआईए ने किया गिरफ्तार
Sat, 11 Jul 2020 09:30 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
swapna suresh
- फोटो : Twitter
केरल सोना तस्करी मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को परिवार के सदस्यों संग गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी संदीप नायर को भी गिरफ्तार किया गया है। स्वप्ना सुरेश को रविवार के दिन कोच्चि में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) कार्यालय में पेश किया जाएगा। उनकी अग्रिम जमानत याचिका को केरल उच्च न्यायालय ने पहले से ही मंगलवार तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
#UPDATE Sandeep Nair, another accused in #KeralaGoldScandal case, has also been arrested by NIA (National Investigation Agency). https://t.co/KjcTZ7wpx2
— ANI (@ANI) July 11, 2020विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल हाईकोर्ट को बताया था कि राजनयिक के सामान के जरिए सोने की तस्करी करने की कोशिश करने वाली महिला स्वप्ना सुरेश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनआईए ने पीएमएलए के तहत स्वप्ना सुरेश, आर सरित कुमार, फाजिल फरीद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने शनिवार को कहा कि सोना तस्करी मामले में मुख्य महिला आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा एक सरकारी परियोजना में नियुक्ति हासिल करने के लिए दिये गये कथित फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र को लेकर मिली शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विजयन ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। सनसनीखेज सोने की तस्करी मामले की दूसरी आरोपी इस फरार महिला ने केरल राज्य सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना लिमिटेड (केएसआईटीआईएल) के तहत यहां स्पेस पार्क में नियुक्ति हासिल करने के लिए बी कॉम का फर्जी प्रमाणपत्र कथित तौर पर सौंपा था। यह महिला उन चार आरोपियों में से एक है जिनके खिलाफ 30 किलोग्राम सोने की तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामला दर्ज किया है।