फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala girl dies by suicide and blames addiction to Korean bands

केरल: 16 साल की लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दक्षिण कोरियाई बैंड को बताया वजह

Mon, 06 Jun 2022 03:24 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 03:24 AM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन की लत के कारण उसके सारे दोस्त उससे अलग हो गए। उसका कोई दोस्त भी नहीं था। इसलिए वह तनाव में थी।  किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह आत्महत्या कर सकती है। 

विज्ञापन
Kerala girl dies by suicide and blames addiction to Korean bands
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक 16 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में बताया कि उसका कोई दोस्त नहीं था और दक्षिण कोरियाई बैंड के वीडियो की लत के कारण कम अंक प्राप्त कर रही थी। इसलिए ऐसा कदम उठा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि लड़की के सुसाइड नोट में लिखा कि वह उदास थी क्योंकि कोरियाई बैंड की लत के कारण वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने कहा कि वह 10वीं कक्षा तक एक अच्छी छात्रा थी, जब उसने अपनी मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना शुरू किया। वह कोरियाई बैंड के वीडियो देखने लगी और उसकी लत लग गई। पुलिस ने कहा कि उसे कोई अन्य लत नहीं थी।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन की लत के कारण उसके सारे दोस्त उससे अलग हो गए। उसका कोई दोस्त भी नहीं था। इसलिए वह तनाव में थी।  किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह आत्महत्या कर सकती है। लड़की एक कमरे में लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि जब उसके परिवार के लोग उसको खाना देने के लिए गए तो उन्होंने दरवाजा खटकटाया उसके नहीं खोलने पर, चिंता हुई तो दरवाजा तोड़ दिया लेकिन जब तब उसकी मौत हो गई थी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed