फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Fresh assault complaint against suspended Congress MLA Rahul Mamkootathil

Kerala: नहीं कम हो रही राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलें, निलंबित विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का नया केस दर्ज

Tue, 02 Dec 2025 07:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 02 Dec 2025 07:12 PM IST
सार

केरल में निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का नया केस दर्ज हुआ है। राहुल ममकूटाथिल पिछले साल नवंबर महीने में पलक्कड़ सीट पर हुए उपचुनाव में विधायक चुने गए थे, इससे पहले पूर्व विधायक शफी परम्बिल वटकारा से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

विज्ञापन
Kerala: Fresh assault complaint against suspended Congress MLA Rahul Mamkootathil
निलंबित कांग्रेस विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का नया केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल में यौन शोषण के आरोपों में फंसे कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ पुलिस उनकी तलाश तेज कर रही है, वहीं अब एक 23 वर्षीय महिला ने विधायक के खिलाफ नया यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह महिला केरल की नहीं है और उसने ईमेल के जरिए अपनी शिकायत कांग्रेस हाईकमान और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) को भेजी है। पार्टी ने शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस प्रमुख के पास भेज दिया है। हालांकि डीजीपी आर. चंद्रशेखर का कहना है कि उन्हें अभी तक शिकायत की कॉपी नहीं मिली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MEA: श्रीलंका राहत मिशन पर पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, भारत बोला- चार घंटे में दी मंजूरी, फर्जी दावे बंद करो
विज्ञापन


पहले से दर्ज मामले में भी फरार हैं विधायक
बता दें कि, राहुल ममकूटाथिल पिछले कुछ दिनों से फरार हैं। 28 नवंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ एक महिला की शिकायत पर बलात्कार और जबरन गर्भपात का मामला दर्ज किया था। वहीं अदालत में उन्होंने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है, जिस पर 3 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई शिकायत में गंभीर आरोप
नई शिकायत में महिला ने लिखा है कि विधायक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया, भावनात्मक रूप से परेशान किया और एक होमस्टे जैसी जगह में उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने कहा कि वह अब सामने इसलिए आई है ताकि और महिलाएं उनके शिकार न बनें।

पहली शिकायत में यह आरोप
पहली एफआईआर में आरोप है कि मई के आखिरी सप्ताह में विधायक ने दो दिनों तक एक फ्लैट में महिला से दुष्कर्म किया। उस समय महिला गर्भवती थी। एफआईआर में विधायक के दोस्त जोबी जोसेफ का भी नाम है, जो शिकायत के अनुसार 30 मई को कार में महिला को गर्भपात की दवाई देने के आरोप में शामिल है। वह भी फिलहाल फरार है।


इन धाराओं में केस दर्ज
राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ नए कानून भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें भरोसे के पद पर रहते हुए दुष्कर्म, गर्भवती महिला से दुष्कर्म, बार-बार दुष्कर्म, बिना सहमति गर्भपात कराना, धमकाना और निजी तस्वीरों का दुरुपयोग (आईटी एक्ट 66ई) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Rajya Sabha: कफ सिरप कांड के बाद केंद्र सरकार ने बढ़ाई सख्ती, 700 से अधिक कंपनियों का किया जा रहा गहन ऑडिट

कांग्रेस ने पहले ही किया था निलंबित
राहुल ममकूटाथिल को कांग्रेस ने 25 अगस्त को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इससे पहले उन्होंने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जब एक मलयालम अभिनेत्री ने एक युवा नेता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके बाद कई महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर ने भी उन पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed