फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Flood survivors harbourage at local graveyard of alappuzha district

केरल की बाढ़ का प्रकोप झेल रहे ग्रामीणों को मिली कब्रिस्तान में शरण

Mon, 27 Aug 2018 01:57 PM IST
भाषा, अलापुजा
भाषा, अलापुजा Updated Mon, 27 Aug 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Kerala Flood survivors harbourage at local graveyard of alappuzha district
kerala flood - फोटो : अमर उजाला
केरल में बारिश भले ही थम गई है लेकिन उससे उत्पन्न हुई परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हजारों ऐसे लोग राहत शिविरों में मौजूद हैं जिनका इस बाढ़ के पानी में सबकुछ बह गया। वे लोग जीवन पटरी पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे ही केरल के एक जिले अलापुजा के गांव कैनाकारी में जैसे जैसे पानी घरों में घुसने लगा, लोगों ने सुरक्षित आश्रय की तलाश शुरू कर दिया था। यहां कम से कम 20 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने गिरजाघर के कब्रिस्तान में शरण ले रखी है। ये लोग फिलहाल अपने मवेशियों के साथ यहीं पर रह रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हीं में से एक हैं थानकाचन और उनका परिवार जिन्होंने मदद लेकर सुरक्षित स्थान पर जाने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें अपनी गायों और बकरियों की चिंता थी। लेकिन जब पानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया तो परिवार ने अपने मवेशियों को साथ लेकर गांव में सेंट मैरी गिरजाघर के कब्रिस्तान में पनाह ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमें यहां कब्रों के बीच रहने में कोई डर नहीं लग रहा है। मेरे पिता, बड़ी बहन और कई संबंधियों को यहीं पर दफनाया गया था। हमारे पास गायें और बकरियां हैं जिन्हें हम छोड़कर नहीं जाना चाहते थे।’ उनके अतिरिक्त 20 अन्य परिवार भी कब्रिस्तान में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed