फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Flood: Man suicide after seeing his damaged house

केरल के विनाशकारी बाढ़ में बची जान, लेकिन उजड़े घर को देखकर लगा ली फांसी

Thu, 23 Aug 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कदमक्कुडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कदमक्कुडी Updated Thu, 23 Aug 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Kerala Flood: Man suicide after seeing his damaged house

केरल के विनाशकारी बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं तो हजारों लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे में जिन लोगों कि जान बचा ली गई है उन्हें उनके घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हालत ये है कि बारिश थमने के बाद भी कई इलाके पानी में डूबे हैं। इस बीच कोथडू के कदमक्कुडी में 54 साल के रॉकी ने अपने तहस-नहस हो चुके घर को देखकर बुधवार आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को ही रॉकी का परिवार वापस घर लौटा था। लेकिन उसी दिन उसकी पत्नी और बच्चे वापस राहत शिविर लौट गए। रॉकी घर को ठीक-ठाक करने के चलते घर पर ही रुका था। उसके पड़ोसियों ने बताया कि देर शाम वो कुछ लोगों से बात करते हुए देखा गया था। लेकिन सुबह घर का दरवाजा अंदर से बंद था और रॉकी ने फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक रॉकी को अपने घर की चिंता थी, वो उसे दोबारा कैसे बनाएगा इस करण काफी परेशान था। पुलिस ने बताया कि रॉकी ने अपने घर की हालत से तंग आकर ही आत्महत्या की है। क्योंकि इसके अलावा अब तक कोई ऐसी वजह नहीं मिली है, जिसके चलते रॉकी आत्महत्या कर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed