फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Election Result rjd candidate PK Praveen win udf

केरल में जली लालटेन: विधानसभा चुनाव में पहली बार RJD प्रत्याशी की जीत, लालू यादव की पार्टी के ये नेता कौन हैं?

Mon, 04 May 2026 04:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 May 2026 04:51 PM IST
सार

वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से पहली बार कोई उम्मीदवार केरल के विधानसभा चुनाव में जीतकर आया है। पीके प्रवीण ने कन्नूर जिले की कूत्तुपरम्बा सीट पर जीत हासिल की है। प्रवीण कौन हैं और उन्होंने कितने मतों के अंदर से जीत हासिल की। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Kerala Election Result rjd candidate PK Praveen win udf
पीके प्रवीण - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद मतगणना जारी है। राज्य विधानसभा की सभी 140 सीटों पर मतगणना हो रही है। यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) जीत की ओर बढ़ रहा है। इस बीच, कन्नूर जिले की कूत्तुपरम्बा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पीके प्रवीण ने जीत दर्ज की है। केरल में राजद वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का हिस्सा है। 
विज्ञापन

 
कूत्तुपरम्बा सीट पर किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले?
यह पहली बार है जब राजद से कोई उम्मीदवार केरल में विधानसभा चुनाव जीता है। पीके प्रवीण को कुल 70448 वोट मिले हैं। उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की उम्मीदवार जयंती राजन को 1286 मतों के अंतर से हराया है। जयंती को कुल 69162 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिजीलाल रहे, जिन्हें 22195 वोट मिले। 
विज्ञापन


किस दल को कितनी सीटों पर जीत मिली?
निर्वाचन आयोग के अब तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 42 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है और छह सीट पर आगे है। आईयूएमएल ने नौ सीटें हासिल की हैं और 13 पर आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के मुताबिक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है व तीन पर आगे है। इसके अलावा, केरल कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं और एक पर आगे है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और दो पर आगे है। 


ये भी पढ़ें: Kerala Election Result: क्या पहली बार भाजपा का खाता खुला? राजीव चंद्रशेखर का दावा- नेमोम और चथन्नूर सीट पर जीत

पीके प्रवीण कौन हैं?
चुनावी हलफनामे के अनुसार पीके प्रवीण एक कारोबारी हैं। उन्होंने अन्नामलाई विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एम.फिल की पढ़ाई की है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हं, जिसमें 1.33 करोड़ की चल संपत्ति व 2.05 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। उन पर 15  लाख रुपये की देनदारी है। उनके ऊपर अब तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed