फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala election: By campaigning with auto Rahul attacked the center,  promised six thousand every month to every poor of the state

केरल में थमा शोर: ऑटो से प्रचार कर राहुल ने केंद्र को घेरा, हर गरीब को हर माह छह हजार देने का वादा

Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
सार

  • केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा
  • रविवार को प्रचार के अंतिम दिन राहुल गांधी मैदान में डटे रहे

विज्ञापन
Kerala election: By campaigning with auto Rahul attacked the center,  promised six thousand every month to every poor of the state
केरल में राहुल गांधी ने की ऑटो रिक्शा की सवारी - फोटो : PTI

विस्तार

छह अप्रैल यानी मंगलवार को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम थम गया। अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निमोम क्षेत्र में दो स्थानों पर ऑटो रिक्शा की सवारी की। इसके जरिए उन्होंने केंद्र की भाजपा-राजग सरकार को ईंधन की बढ़ती कीमतों पर घेरा। इससे पहले यूडीएफ की बैठक में उन्होंने कहा कि उनके गठबंधन की सरकार बनने पर 'न्यूनतम आय योजना' (न्याय) के तहत केरल के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से हर महीने छह हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


ऑटोरिक्शा में पहुंचे तो हैरान हुए सभी
निमोम में राहुल गांधी ने रविवार शाम चुनावी बैठक को संबोधित किया। वह यहां ऑटोरिक्शे में बैठ कर पहुंचे, जिससे हर कोई हैरत में पड़ गया। निमोम से सांसद के मुरलीधरन कांग्रेस नीत यूडीएफ के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर एलडीएफ,यूडीएफ और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन


गांधी ने निमोम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह यहां ऑटो रिक्शे में आए हैं और वाहन चालक ने कहा कि वह अपनी आजीविका नहीं चला पा रहा है क्योंकि उसकी सारी कमाई ईंधन खरीदने में चली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने प्रश्न किया कि भाजपा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाती रहती है और लोगों के पैसे अपने मित्रों को देती रही है। यहां आने और आपसे वोट मांगने की उनकी हिम्मत कैसे हुई? इससे पहले दिन में गांधी ने कालपेट्टन हवाई पट्टी जाने के लिए भी ऑटो की सवारी की। 

न्याय योजना से मतदाताओं को रिझाया
अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के मानन्थावाद्य वेल्लमुंडा में आयोजित यूडीएफ की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि यूडीएफ की सरकार बनने पर 'न्यूनतम आय योजना' (न्याय) के तहत राज्य के हर गरीब व्यक्ति को 'निश्चित रूप से' हर महीने छह हजार रुपये मिलेंगे। यूडीएफ कुछ क्रांतिकारी प्रस्ताव कर रहा है। किसी भी भारतीय राज्य में पहले कभी ऐसा प्रयास नहीं किया गया है।

हर साल 72 हजार रुपये मिलेंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि विचार यह है कि हम केरल के सबसे गरीब लोगों के हाथों में पैसा सीधे देने जा रहे हैं। छोटी रकम नहीं। केरल के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से छह हजार रुपये महीना 72,000 रुपये प्रति वर्ष उनके खाते में मिलेंगे। केरल की वाम सरकार को परास्त करने के इरादे से उन्होंने यह बड़ा दांव चला है। 

अभी 1600 रुपये मिलती है बुजुर्ग पेंशन
बीते पांच सालों में केरल की पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन में काफी बढ़ोतरी की है। वर्ष 2016 में जब यूडीएफ सत्ता से गई थी तो यह कल्याणकारी पेंशन 600 रुपये थी, जो अब 1600 रुपये प्रति महीना है।

बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान लाई गई कांग्रेस की 'न्याय' योजना को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि यह व्यापक परिवर्तनकारी है और गरीबी पर अंतिम प्रहार की शुरुआत करेगी। पिछले हफ्ते, कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा था कि वह इस योजना को केरल में 'परखना' चाहते हैं, क्योंकि अगर यह यहां कामयाब हो गई तो वह इसे देश के कांग्रेस शासित सभी राज्यों में लागू करना चाहते हैं।


तिरुनेल्ली मंदिर में पूजा कर यह लिखा
राहुल गांधी ने तिरूनेल्ली में भगवान महाविष्णु के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अस्थियों के कलश को 1991 में यहीं पापनाशिनी में विसर्जित किया गया था। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'आज तड़के वायनाड के तिरुनेल्ली मंदिर गए। इस स्थान का शांत वातावरण लंबे समय तक सुकून देता है।' उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 2019 में भी इस मंदिर में पूजा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed