फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Death row convict in minor's rape-murder case assaulted in Viyyur jail in Thrissur

Kerala: दुष्कर्म-हत्या मामले में मौत की सजा पाए दोषी पर त्रिशूर की जेल में कैदी ने किया हमला, मामला दर्ज

Tue, 19 Aug 2025 01:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल)। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Aug 2025 01:38 PM IST
सार

Kerala: त्रिशूर की जेल में दुष्कर्म-हत्या मामले के फांसी की सजा पाए दोषी पर एक कैदी ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Kerala: Death row convict in minor's rape-murder case assaulted in Viyyur jail in Thrissur
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलुवा में 2023 में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में फांसी की सजा पाए बिहार निवासी व्यक्ति पर त्रिशूर के विय्यूर केंद्रीय कारागार में एक कैदी ने हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस घटना को लेकर विय्यूर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला अशफाक आलम (30 वर्षीय) की शिकायत पर दर्ज किया गया। एर्नाकुलम की अतिरिक्त सत्र अदालत ने उसे नवंबर 2023 में फांसी की सजा सुनाई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे आलम पर कैदी राहीलाल ने चम्मच से हमला किया और उसके साथ मारपीट की। यह घटना जेल के डी-ब्लॉक की चौथी कोठरी के सामने गलियारे में हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'असम आ रहे कुछ अजनबी लोग, सीमा पार की तो करेंगे गिरफ्तारी', मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

  
प्राथमिकी में कहा गया है कि कोट्टायम निवासी राहीलाल एक अन्य आपराधिक मामले में जेल में बंद है। उसने आलम को रोका और कहा- तू हत्या के मामले में आरोपी है। इसके बाद उसने चम्मच से आलम के सिर और चेहरे पर हमला किया और गालियां दीं। इसके बाद जेल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आलम को प्राथमिक उपचार दिया। भविष्य में किसी भी झड़प को रोकने के लिए राहीलाल को दूसरी कोठरी में भेज दिया गया है। 

 
आलम की शिकायत के आधार पर विय्यूर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 (1) (घातक हथियार और साधन से चोट पहुंचाना) और 296 (बी) (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया। मामले से जुड़े दस्तावेज बताते हैं कि 28 जुलाई 2023 को आलम ने बिहार मूल के दंपती की पांच साल की बेटी को अगवा किया था और उसे अलुवा बाजार के पीछे कूड़े के ढेर वाली जगह पर ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और दम घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: केरल की किताब में नेताजी को लेकर फर्जी दावा; खुलासे पर विजयन सरकार ने की कार्रवाई; जानें पूरा मामला

बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आलम को अलुवा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद किया। जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली में रहने के दौरान आलम ने एक और नाबालिग के साथ यौन शोषण की कोशिश की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed