फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Customs dept slaps 4.9-crore penalty on six accused including swapna suresh in Dollar smuggling case

Kerala: डॉलर तस्करी मामले में कस्टम की कार्रवाई, पूर्व सचिव और स्वप्ना सुरेश समेत छह पर करोड़ों का जुर्माना

Wed, 08 Nov 2023 04:48 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 04:48 AM IST
सार

जुर्माना सीमा शुल्क अधिनियम और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत था। इसमें स्वप्ना और शिवशंकर के अलावा, अन्य आरोपी सारिथ पीएस, संदीप और यूनिटैक के एमडी संतोष ईप्पेन भी शामिल थे। 

विज्ञापन
Kerala Customs dept slaps 4.9-crore penalty on six accused including swapna suresh in Dollar smuggling case
swapna suresh - फोटो : Facebook

विस्तार

केरल में कस्टम विभाग ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर और सपना सुरेश सहित छह लोगों पर डॉलर की तस्करी के मामले में 4.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्यदूतावास में पूर्व वित्त प्रमुख के 1.90 लाख डॉलर की तस्करी से जुड़ा है। यह मामला तब सामने आया था, जब 2020 राजनयिक चैनल से सोने की तस्करी का खुलासा हुआ था, जिसमें सपना सुरेश मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन


कितना लगाया जुर्माना
सीमा शुल्क आयुक्त (निवारक) राजेंद्र कुमार ने 30 अक्तूबर को जारी एक आदेश में यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख खालिद मोहम्मद अली शौकरी पर देश से बाहर विदेशी मुद्रा की तस्करी यानी 1,90,000 अमेरिकी डॉलर के लिए 1.3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


जुर्माना सीमा शुल्क अधिनियम और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत था। इसमें स्वप्ना और शिवशंकर के अलावा, अन्य आरोपी सारिथ पीएस, संदीप और यूनिटैक के एमडी संतोष ईप्पेन भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इप्पेन पर लगा एक करोड़ का जुर्माना
सीमा शुल्क आयुक्त ने इप्पेन पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है जबकि अन्य पर 65-65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आदेश में, अधिकारी ने कहा कि सीमा शुल्क विभाग को इसकी जानकारी दिए बिना 1,90,000 अमेरिकी डॉलर देश से बाहर ले जाया गया। 


आदेश में कहा गया है, मुझे लगता है कि खालिद ने सारिथ, स्वप्ना और संदीप के साथ सक्रिय रूप से मिलीभगत/साजिश रची थी और भारत से 1,90,000 अमेरिकी डॉलर की तस्करी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed