{"_id":"6409018468d586f5e508bc04","slug":"kerala-customs-arrests-air-india-cabin-crew-with-1487-grams-gold-in-kochi-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कस्टम विभाग के अधिकारियों ने कोच्चि हवाईअड्डे से केबिन क्रू को किया गिरफ्तार, सोना बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कस्टम विभाग के अधिकारियों ने कोच्चि हवाईअड्डे से केबिन क्रू को किया गिरफ्तार, सोना बरामद
Thu, 09 Mar 2023 03:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, कोच्चि
एएनआई, कोच्चि
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:13 AM IST
सार
कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सेवा का केबिन क्रू सदस्य शफी सोना ला रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्टम विभाग ने बुधवार को सोने की तस्करी के मामले में कोच्चि हवाई अड्डे से एयर इंडिया केबिन क्रू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1487 ग्राम सोना बरामद किया।
कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सेवा का केबिन क्रू सदस्य शफी सोना ला रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बीच, सिंगापुर से आए दो यात्रियों को बुधवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर 3.32 करोड़ रुपये मूल्य का 6.8 किलोग्राम सोना ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चेन्नई सीमा शुल्क विभाग ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक यात्री एआई-347 और 6ई-52 से सिंगापुर से चेन्नई पहुंचे। चेन्नई कस्टम्स ने एक ट्वीट में कहा, इंटेल के आधार पर, AI-347 और 6E-52 द्वारा सिंगापुर से आए 2 पैक्स को सीमा शुल्क द्वारा 07.03.23 को रोका गया। उनके सामान की तलाशी लेने पर 6.8 किलोग्राम सोना बरामद किया।