{"_id":"65d81dd5cc6c97c0b104a6b8","slug":"kerala-cpim-leader-hacked-to-death-in-kozhikode-latest-news-update-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कोझिकोड में सीपीआई-एम नेता की हत्या, चेरियापुरम मंदिर में एक उत्सव के दौरान वारदात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कोझिकोड में सीपीआई-एम नेता की हत्या, चेरियापुरम मंदिर में एक उत्सव के दौरान वारदात
Fri, 23 Feb 2024 09:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड (केरल)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 23 Feb 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
PV Sathyanathan
- फोटो : ANI
केरल के कोझिकोड जिले के कोयिलैंडी में एक मंदिर उत्सव के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक स्थानीय नेता पीवी सत्यनाथन की हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात चेरियापुरम मंदिर में एक उत्सव के दौरान हुई। सीपीआई (एम) के जिला सचिव पी मोहनन ने दावा किया कि स्थानीय नेता पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। उनकी मौत के विरोध में आज कोयिलैंडी में बंद की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कोयिलांडी के पास एक मंदिर के परिसर में सीपीआई (एम) नेता की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। गुरुवार रात करीब 10.30 बजे पीवी सत्यनाथ (60) पर अभिलाष (35) ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई है। अभिलाष ने खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन