केरल में कोरोना: राज्य में सबसे कम रही संक्रमण की दर, जानिए क्या बोले कोविड समिति के सदस्य
केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य कोविड विशेषज्ञ समिति के सदस्य डॉ. अनीश ने आईसीएमआर के सीरो सर्वे के आधार पर राज्य की स्थिति की जानकारी दी। वहीं, केरल यूथ कांग्रेस ने राज्य सरकार की कोविड से निपटने की रणनीति पर सवाल उठाए।
विस्तार
डॉ. अनीश ने कहा कि आईसीएमआर के सीरो सर्वे को देखने पर पता चलता है कि केरल में संक्रमण की दर 42 फीसदी रही, जो सबसे कम है। हम यह मान सकते हैं कि केरल में संक्रमण की असल संख्या कम रही है। राष्ट्रीय औसत के अनुपात में केरल ने अधिक लोगों का टीकाकऱण किया है। उन्होंने कहा कि हर्ड इम्यूनिटी की स्थिति तक पहुंचने में केरल 23 फीसदी अंक पीछे है।
राज्य कोविड समिति के सदस्य डॉ. अनीश ने आगे कहा कि इनमें वायरस से संक्रमण का खतरा अधिक होता है और इस 23 फीसदी की रक्षा करने का एक तरीका भारत के अन्य हिस्सों की तुलना में राज्य में बहुत अधिक दर के साथ बड़े पैमाने पर लोगों का टीकाकरण करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि केरल को अधिक मात्रा में कोरोना रोधी टीके उपलब्ध कराए।
Kerala is 23 percentage points behind the herd immunity threshold. They are more prone to infections. One way of protecting this 23% is massive vaccination at a very high rate as compared to other parts of India. Centre should give larger amount of vaccines to Kerala: Dr Anish
— ANI (@ANI) July 28, 2021
वहीं, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केरल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शफी परम्बिल ने कहा कि यहां कोविड से लड़ने की रणनीति में कुछ गड़बड़ है। हम मांग कर रहे हैं कि उन्हें पूरी जानकारी देनी चाहिए। हम हाथ मिलाएंगे। कोरोना की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया राजनीतिक होती है। यहां जनता को उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
There is something wrong in strategy of fighting COVID. We're demanding they should be open about it.We'll join hands. Response of CM, Health Min politically motivated. People being denied their rights: Shafi Parambil, Kerala Youth Cong President on Kerala's rising COVID caseload pic.twitter.com/dWgvVF1X13
— ANI (@ANI) July 28, 2021
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,056 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इसी अवधि में 17,761 मरीज ठीक हुए तो 131 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 49 हजार 534 हो गई है। यहां अभी तक 31 लाख 60 हजरा 799 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।