फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala couple and their found dead in Arunachal Pradesh hotel speculations that black magic behind their death

Arunachal: होटल में मृत पाया गया केरल से आया जोड़ा, साथ में मिली दोस्त की लाश; पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 03 Apr 2024 09:04 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Apr 2024 09:04 AM IST
सार

मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के लोवर सुबनसिरि जिले में पुलिस ने एक होटल के कमरे से रहस्यमय परिस्थितियों में तीन शव बरामद किए। मृतकों में एक दंपती और उनका दोस्त शामिल था।

विज्ञापन
Kerala couple and their found dead in Arunachal Pradesh hotel speculations that black magic behind their death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में केरल के तीन लोगों के मौत के मामले में केरल पुलिस पूर्वोत्तर राज्य में एक टीम भेजेगी। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि मौत का कारण काला जादू हो सकता है। केरल पुलिस ने कहा कि स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा जा सकता है कि मौत का कारण काला जादू ही है।
विज्ञापन


अरुणाचल के लिए रवाना होगी केरल पुलिस की टीम
तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त सी नागराजू ने बताया कि तीनों के व्यवहार में कुछ असामान्य प्रतीत होता है। अब जब तक उनके मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों की जांच नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, "हम यह नहीं कह सकते हैं कि मौत का कारण काला जादू या कुछ और हो सकता है। आज रात हमारी टीम वहां जाएगी। जांच पूरी होने के बाद हम वहां से सबूत लाएंगे। इसके लिए थोड़ा समय लगेगा।" पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि इसकी भी जांच होगी कि वे तीनों वहां क्यों गए और उनकी मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सी नागराजू ने बताया कि उनके पास ऐसे किसी अन्य समूह के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "हमें यह जानने की जरूरत है कि इस टीम का गठन क्यों किया गया था और उनका उद्देश्य क्या था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता ने किया ये दावा
मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के लोवर सुबनसिरि जिले में पुलिस ने एक होटल के कमरे से रहस्यमय परिस्थितियों में तीन शव बरामद किए। मृतकों में एक दंपती और उनका दोस्त शामिल था। दंपती की पहचान कोट्टायम के निवासी नवीन एवं उसकी पत्नी देवी और तिरुवनंतपुरम के निवासी आर्या के तौर पर की गई है। दंपती के दोस्त सूर्या कृष्णमूर्ति, जो एक सांस्कृतिक कार्यकर्ता हैं, ने बताया कि देवी के पिता का मानना है कि उनकी मौत के पीछे का कारण काला जादू है।

कृष्णमूर्ति ने कहा, "हमें दोपहर में मौत की जानकारी दी गई। उन्होंने (देवी के पिता) मुझसे कहा कि दंपती काला जादू के जाल में फंस गए थे। तीनों ही पढ़े-लिखे थे। इसलिए अगर वह काले जादू में विश्वास रखते थे तो यह एक गंभीर मुद्दा है।" 


मृतक नवीन के पड़ोसियों ने बताया कि 13 साल पहले उनकी शादी हुई थी और वे कभी-कभार ही अपने माता-पिता से मिलने आते थे। तीनो 28 मार्च को होटल पहुंचे थे। अरुणाचल पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed