{"_id":"66d51ef88d612dcb070f9ba5","slug":"kerala-congress-leader-simi-rose-bel-john-has-been-expelled-from-the-party-know-all-updates-in-hindi-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'केरल कांग्रेस में कास्टिंग काउच जैसे हालात', कांग्रेस नेता के बयान से खलबली; पार्टी से निकाली गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'केरल कांग्रेस में कास्टिंग काउच जैसे हालात', कांग्रेस नेता के बयान से खलबली; पार्टी से निकाली गईं
Mon, 02 Sep 2024 07:42 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तिरुवनंतपुरम
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:42 AM IST
सार
केरल कांग्रेस की नेता सिमी रोज बेल जॉन को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी की महिला नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों पर की गई है।
विज्ञापन
Simi Rose Bell John
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम सिने जगत इन दिनों खूब चर्चाओं में है। दरअसल, वहां की कई अभिनेत्रियों ने कई अभिनेताओं और निर्देशकों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच, केरल कांग्रेस की नेता सिमी रोज बेल जॉन ने भी कुछ ऐसे ही आरोप पार्टी को लेकर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में भी 'कास्टिंग काउच' जैसी स्थितियां हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद वहां सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, प्रदेश इकाई के शीर्ष नेतृत्व ने इसे लेकर सिमी रोज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव एम लिजू ने उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिमी रोज बेल जॉन ने कथित तौर पर राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस आंदोलन में लाखों महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से परेशान करने और बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद पाया गया कि सिमी रोज बेल जॉन ने पार्टी के अनुशासन का गंभीर उल्लंघन किया है। जिसको देखते हुए केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन ने उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
बयान में यह भी कहा गया है कि सिमी रोज के बयान को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महिला नेताओं, केपीसीसी पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य ने संयुक्त रूप से केपीसीसी नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सिमी रोज ने क्या आरोप लगाए थे?
बता दें कि सिमी रोज बेल जॉन ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में सिर्फ नेतृत्व के करीबी लोगों को ही मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर ''कास्टिंग काउच'' जैसी स्थिति हो रही है।
कार्रवाई के बाद भी दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस के आरोपों पर अपने जवाब में, सिमी रोज बेल जॉन ने कोच्चि में कांग्रेस नेता वीडी सतीसन पर निशाना साधा। सिमी रोज ने कहा कि जिन महिलाओं में गौरव और गरिमा है, वे इस पार्टी में काम नहीं कर सकती हैं। जिसने कुछ समय तक पार्टी के लिए संघर्ष किया उसे निष्कासित कर दिया गया।
सुधाकरन ने आरोपों को बताया निराधार
इससे पहले, केपीसीसी अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य के सुधाकरन ने सिमी रोज बेल जॉन के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सिमी रोज के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा दायर शिकायत के बाद केपीसीसी मामले की जांच करेगी। केरल कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि महिला कांग्रेस ने सिमी रोज बेल जॉन के आरोपों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
इस बीच, पूर्व कांग्रेस नेता सिमी रोज बेल जॉन द्वारा लगाए गए आरोप पर भाजपा की भी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केरल में हाल ही में पांच साल की बैकफुटिंग के बाद लेफ्ट सरकार को हेमा समिति की रिपोर्ट जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। फिल्म उद्योग में महिलाओं का व्यापक शोषण और उत्पीड़न, इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को देखते हुए, मैं आज आपका ध्यान केरल में कांग्रेस की एक वरिष्ठ महिला नेता सिमी रोज़ बेल की ओर आकर्षित करता हूं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस में शोषण होता है। जब उन्होंने बताया कि केरल कांग्रेस में कास्टिंग काउच है, जिसके बाद उन्हें तुरंत पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।
आगे उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी की कोई महिला नेता उत्पीड़न का आरोप लगाती है, शोषण का आरोप लगाती है तो वे इसकी जांच नहीं करते हैं। उन्होंने उसे चुप करा दिया और पार्टी से निकाल दिया जाता है।