फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Congress Idukki district chief makes derogatory comments against former woman leader

केरल: कांग्रेस नेता ने पूर्व महिला नेता पर कीं अपमानजनक टिप्पणियां, इस वजह से फूटा गुस्सा 

Wed, 23 Feb 2022 10:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की Published by: Amit Mandal Updated Wed, 23 Feb 2022 10:34 PM IST
सार

महिला नेता द्वारा कांग्रेस छोड़कर सीपीआई (एम) का दामन थामने से कांग्रेस नेता का गुस्सा भड़क उठा। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Kerala: Congress Idukki district chief makes derogatory comments against former woman leader
कांग्रेस नेता घिरे - फोटो : social media

विस्तार

इडुक्की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीपी मैथ्यू बुधवार को एक नए विवाद में आ गए, जब उनका पार्टी की एक पूर्व महिला नेता राजी चंद्रन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो सामने आया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इडुक्की ब्लॉक पंचायत कार्यालय के सामने पार्टी द्वारा आयोजित एक जन विरोध सभा के दौरान अपमानजनक टिप्पणी की। इस महीने की शुरुआत में माकपा में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता व ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष राजी चंद्रन के खिलाफ विरोध बैठक आयोजित की गई थी, जिनके कारण कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को स्थानीय निकाय में सत्ता गंवानी पड़ी थी।

विज्ञापन


महिला नेता का कांग्रेस पर हमला 
कई प्रयासों के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया और मैथ्यू द्वारा की गई टिप्पणियों से खुद को दूर कर लिया। हालांकि, माकपा ने कहा कि महिलाओं को एक वस्तु के रूप में देखना कांग्रेस पार्टी की संस्कृति है। पार्टी ने कहा कि वह मैथ्यू के अपमानजनक बयान के खिलाफ कानूनी रूप से कदम उठाएगी। इस बीच चंद्रन ने मीडिया से कहा कि यह बयान ही महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी के रवैये को दर्शाता है। उन्होंने मीडिया से कहा कि कांग्रेस नेता मुझसे सवाल कर सकते थे या मुझ पर राजनीतिक हमला कर सकते थे। लेकिन यह सही नहीं था। मैं माकपा के साथ खड़ी रहंगी और कानूनी रूप से लडूंगी।
विज्ञापन


राजी चंद्रन ने दिया था कांग्रेस को झटका
चंद्रन द्वारा कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को छोड़कर वाम मोर्चे में शामिल होने के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में यूडीएफ ने इडुक्की ब्लॉक पंचायत में सत्ता खो दी थी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि यूडीएफ ने एक समझौते के तहत चंद्रन को अध्यक्ष पद एक साल के लिए दिया था। उन्होंने इस कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया लेकिन सीपीआई (एम) में शामिल हो गईं। माकपा में शामिल होने के बाद वामपंथियों को 13 सदस्यीय ब्लॉक पंचायत में बहुमत मिल गया, जिसके परिणामस्वरूप सत्ता एलडीएफ के हाथ आ गई। अभी राजी चंद्रन वामपंथी समर्थित अध्यक्ष हैं। बुधवार की विरोध सभा उनके खिलाफ बुलाई गई थी जहां मैथ्यू ने कई अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed