फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala confirms 39 more confirmed Covid-19 cases, the biggest spike in a day

केरल में शुक्रवार को 39 नए मामले सामने आए, एक दिन संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या

Fri, 27 Mar 2020 09:37 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 27 Mar 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Kerala confirms 39 more confirmed Covid-19 cases, the biggest spike in a day
coronavirus - फोटो : PTI

केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 39 नए मामले सामने आए है। यह राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या है और यह इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि यह वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है। 

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य में कुल संक्रमित मामले अब 164 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 13 लोग इस जानलेवा वायरस से ठीक हुए है और जिनमें से एक व्यक्ति एक दिन पहले ही ठीक हुआ है। 
विज्ञापन


अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जो नए मामले सामने आए है उनमें से कितने विदेश से लौटे थे और कितने यहीं के रहने वाले थे। इन नए मामलों से 34 मामले उत्तर केरल के कासरगोड जिले से है। जहां केरल प्रशासन द्वारा लोगों से घरों में रहने का आदेश दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, खाड़ी देशों से लौटे एक व्यक्ति ने बिना जांच करवाए ही कथित तौर पर तीन जिलों की यात्रा की, कई लोगों से संपर्क किया और एक शादी, एक अंतिम संस्कार, एक फुटबॉल मैच, अन्य सार्वजनिक और निजी कार्यों में भाग लिया और यहां तक कि स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात की।

ताजा मामलों में से दो मामले पड़ोसी कन्नूर जिले के हैं और एक अन्य मामले त्रिशूर और कोझीकोड के हैं। दक्षिण केरल के कोल्लम जिले ने भी शुक्रवार को अपना पहला मामला दर्ज किया।

सीएम विजयन ने कहा कि उत्तर केरल में विकट स्थिति के तहत, राज्य ने कन्नूर के मेडिकल कॉलेजों को पूरी तरह से कोविड-19 नियंत्रण केंद्र में बदलने का फैसला किया है। अस्पताल ने 200 बेड, 40 आईसीयू और 15 वेंटिलेटर की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि कासरगोड केंद्रीय विश्वविद्यालय भी एक परीक्षण केंद्र में परिवर्तित हो जाएगा, जिसके लिए केंद्र सरकार की अनुमति मिलना बाकी है।


विजयन ने कहा कि केरल में अभी 1,10,299 लोग निगरानी में हैं, जिनमें से 616 अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से 122 को आज भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed