फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM trying to protect accused in Sabarimala gold loss case, alleges Cong leader Chennithala

Sabarimala: 'सबरीमाला सोना चोरी के आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे सीएम विजयन', रमेश चेन्निथला का बड़ा आरोप

Sat, 29 Nov 2025 01:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 29 Nov 2025 01:41 PM IST
सार

Sabarimala Gold Loss Case: सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी के मामले को लेकर राजनीति चरम पर है, इस कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सीएम विजयन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि सीएम विजयन इस चोरी के आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kerala CM trying to protect accused in Sabarimala gold loss case, alleges Cong leader Chennithala
सीएम विजयन पर रमेश चेन्निथला का बड़ा आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी होने के मामले को लेकर केरल में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, इस मामले में आरोपी लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। चेन्निथला ने कहा कि यह घटना केवल चोरी नहीं, बल्कि लाखों अयप्पा भक्तों की भावनाओं पर चोट है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में 'सबसे बड़ी आरोपी' है, क्योंकि यह घटना सरकारी निगरानी वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) में हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कर्नाटक में CM पद पर विवाद: सिद्धारमैया के घर नाश्ते के बाद बोले शिवकुमार- हाईकमान की हर बात मानेंगे
विज्ञापन


'आरोपियों के पीछे राजनीतिक समर्थन'
इस मामले में टीडीबी के दो पूर्व अध्यक्ष, ए. पद्मकुमार और एन. वासु, को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पहले ही गिरफ्तार किया है। लेकिन चेन्निथला का दावा है कि वे अकेले यह काम नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा, 'अगर ये आरोपियों ने सोना गायब किया है, तो उनके पीछे राजनीतिक समर्थन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने विवादित बयान का किया जिक्र
रमेश चेन्निथला ने एक विवादित बयान का जिक्र किया जिसमें पद्मकुमार ने कहा था कि इस मामले में एक 'भगवान जैसा व्यक्ति' शामिल है। इस पर टिप्पणी करते हुए चेन्निथला ने कहा कि 'मार्क्सवादी पार्टी में 'भगवान जैसा' व्यक्ति कौन है? पिनाराई विजयन के अलावा कोई नहीं।'


रमेश चेन्निथला ने पूछा- मंत्रियों तक क्यों नहीं पहुंच रही जांच
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच केवल निचले अधिकारियों तक सीमित है और मंत्रियों तक नहीं पहुंच रही क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है। चेन्निथला ने यह भी कहा कि राज्य में आम लोगों में काफी चिंता है। कई भक्तों ने सोना, चांदी और कीमती सामग्री श्रद्धा से मंदिर में चढ़ाई है, लेकिन अब उन्हें भरोसा नहीं कि वह सुरक्षित है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र के एक भक्त को चिंता है कि उनके द्वारा चढ़ाए गए सोने के बर्तन मंदिर में अब भी हैं या चोरी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: दलित रसोइये को स्कूली बच्चों का खाना बनाने से रोका, तिरुपुर में एससी-एसटी एक्ट के तहत छह को सजा

सबरीमाला मंदिर में सोना गायब होने का मामला पिछले काफी समय से विवाद में है। एसआईटी जांच कर रही है और कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन मामला अभी भी राजनीतिक तकरार और सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed