केरल के सीएम ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, यूपी में चार नन के कथित उत्पीड़न का उठाया मुद्दा
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में चार नन के कथित उत्पीड़न को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में केरल के सीएम ने झांसी में चार नन के साथ हुई घटना का जिक्र किया है। साथ ही मुख्यमंत्री पिनराई ने गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध भी किया है।
मुख्यमंत्री पिनराई ने पत्र में आरोप लगाया है कि झांसी में बजरंग दल और स्थानीय पुलिस ने चार नन का उस समय उत्पीड़न किया, जब वे ट्रेन से यात्रा कर दिल्ली से ओडिशा के राउरकेला जा रही थीं। पिनराई ने बताया कि नन के साथ दो दीक्षार्थी भी थे और जो कि दीक्षा ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने घर वापस जा रहे थे। बजरंग दल के लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकाया और उनका उत्पीड़न किया।
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan writes to Home Minister Amit Shah on alleged harassment of nuns in Uttar Pradesh pic.twitter.com/JU4UXujqHV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 24, 2021
उन्होंने आगे लिखा कि झांसी पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में सभी को पहचान पत्र दिखाने के बावजूद यह कहकर ट्रेन से उतार दिया कि ये पहचान पत्र फर्जी हैं और पुलिस के उच्च अधिकारियों और लखनऊ के पुलिस आईजी के मामले में हस्तक्षेप के बाद उन्हें रात 11 बजे पुलिस स्टेशन से छोड़ा गया। इस तरह की घटनाओं से राष्ट्र की छवि खराब होती है और ऐसी घटनाओं की केंद्र सरकार को हर हाल में निंदा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। जवाबदेह अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।