फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan tests positive for COVID19

केरल: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पूर्व सीएम ओमन चांडी कोरोना संक्रमित, चुनाव में दोनों रहे प्रमुख चेहरा

Thu, 08 Apr 2021 06:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 08 Apr 2021 06:47 PM IST
सार

  • मतदान के दिन बेटी आई थी पॉजिटिव
  • कन्नूर स्थित अपने आवास में हैं विजयन

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan tests positive for COVID19
पिनराई विजयन

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अभी कोई तकलीफ नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि विजयन वर्तमान में उत्तर केरल के कन्नूर स्थित अपने आवास में हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। सूत्र ने कहा कि फिलहाल, मुख्यमंत्री में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। हालांकि, उन्हें कोझिकोड  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें, इससे पहले 6 अप्रैल को केरल में विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान उनकी बेटी वीना विजयन और उनके दामाद पीए मोहम्मद रियास कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। विजयन ने विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे राज्य में घूमकर प्रचार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ओमन चांडी भी कोरोना संक्रमित
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जांच में उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पिछले दो दिनों से वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हाल में संपन्न केरल विधानसभा चुनाव में चांडी कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक रहे। वह पुथुपल्यिन कोट्टायम विधानसभा सीट से उम्मीदवार भी हैं। 

11 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित
केरल में बीते कुछ सप्ताहों से कोरोना मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में 3,502 नए मामले आए और 16 लोगों की महामारी से मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 44 हजार 594 हो गई है। महामारी से अब तक राज्य में 4710 लोगों की मौत हुई है। 


31 हजार से ज्यादा का चल रहा इलाज
राज्य में अब तक 11 लाख आठ हजार 078 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 31,493 सक्रिय केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनके अलावा 1 लाख 52 हजार 136 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed