फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan says Rescue operations will continue in the river to search for missing persons

Wayanad: 'हमें महामारी फैलने से रोकना होगा', CM विजयन ने मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना की तारीफ की

Thu, 01 Aug 2024 02:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल) Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 01 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में बचाव अभियान जारी रहेगा। बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan says Rescue operations will continue in the river to search for missing persons
केरल के सीएम पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल हैं। यह आंकड़ा अभी और भी अधिक बढ़ सकता है। इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भूस्खलन को लेकर वायनाड में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में बचाव अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बेली ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन


मिट्टी के नीचे फंसे लोगों को...
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा, 'आज एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। उसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक भी हुई। बैठक में विपक्षी नेताओं ने भी हिस्सा लिया। मैं सेना के जवानों के प्रयासों की सराहना करता हूं। उन्होंने हमें बताया है कि फंसे हुए अधिकतर लोगों को बचा लिया गया है। मिट्टी के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए मशीनरी लाना मुश्किल था और पुल बनाने से यह काम आसान हो गया। बेली ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।'
विज्ञापन


पुनर्वास कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा
उन्होंने आगे कहा, 'लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में बचाव अभियान जारी रहेगा। बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुनर्वास कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा, जैसा कि हमने पहले की स्थितियों में भी किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 व्यक्तियों की गोपनीयता की रक्षा करना जरूरी
सीएम ने मीडिया से भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, 'मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे लोगों से मिलने और शिविरों के अंदर शूटिंग करने से बचें। आप उनसे शिविरों के बाहर बात कर सकते हैं, व्यक्तियों की गोपनीयता की रक्षा करना जरूरी है।'


जीवित बचे लोगों को मनोवैज्ञानिक सहायता देना सबसे महत्वपूर्ण
केरल के सीएम पिनरई विजयन ने आगे कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण जीवित बचे लोगों को मनोवैज्ञानिक सहायता देना है। हमें महामारी फैलने से रोकना होगा। इस आपदा में न केवल इंसान, बल्कि कई जानवरों की भी मौत हो गई। उन सभी को ठीक से दफनाना होगा। चार मंत्रियों की एक समिति यहां शिविर लगाएगी और गतिविधियों का समन्वय करेगी। जिन लोगों के प्रमाण पत्र खो गए हैं, सरकार उन्हें फिर से जारी करेगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed