फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Pinarayi announces 100 days action plan to fight with covid economic slowdown

केरल: सीएम पिनाराई का ‘100-डेज’ कार्य योजना का ऐलान

Sun, 13 Jun 2021 02:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 13 Jun 2021 02:36 AM IST
सार

  • कोरोना की दूसरी लहर में मुख्यमंत्री पिनाराई ने किया 77350 नौकरियां देने का वादा
  • विद्याश्री योजना के तहत 50000 लैपटॉप वितरित किए जाएंगे

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi announces 100 days action plan to fight with covid economic slowdown
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोविड जनित आर्थिक मंदी से उबरने के लिए 100-डेज कार्य योजना की घोषणा की है। यह योजना 11 जून से 19 सितंबर के बीच लागू होगी। सौ दिनी योजना के तहत मुख्यमंत्री पिन्नाराई ने कृषि उत्पादन बढ़ाने, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे सुधारने के साथ 77,350 नौकरियां देने का वादा किया है।

विज्ञापन


विजयन ने यहां संवाददाताओं से रू-ब-रू होते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण को सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


बकौल विजयन, ‘कोविड -19 के प्रभाव को दूर करने के लिए पिछले साल दो चरणों में लागू किए गए 100-दिवसीय कार्यक्रम में आर्थिक प्रोत्साहन और रोजगार सृजन योजनाओं को शामिल किया गया था। अब जब महामारी की दूसरी लहर जोरों पर है, हमें आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए निर्माण गतिविधियों और रोजगार सृजन की जरूरत है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा की उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए नीतियों और योजनाओं पर जोर दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 100-दिवसीय कार्य योजना में लोक निर्माण विभाग, पुनर्निर्माण केरल पहल और केआईआईएफबी के माध्यम से 2,464.92 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। के-डीआईएससी राज्य में 20 लाख शिक्षित लोगों को रोजगार प्रदान करने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा कर रहा है।

सभी स्थानीय सरकारें 1,000 लोगों में से पांच लोगों के लिए रोजगार सृजित करने के लिए एक मसौदा योजना तैयार करेंगी। विभिन्न विभागों के तहत 100 दिनों में लगभग 77,350 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केरल के पुनर्निर्माण पहल (आरकेआई) के लिए विश्व बैंक, जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से 5,898 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं।

राज्य के सौ दिनी लक्ष्य व लाइफ मिशन

  • 945.35 करोड़ रुपये की नौ सड़क परियोजनाएं शुरू की जाएंगी
  • 200.10 करोड़ रुपये की सड़क-पुल परियोजनाओं का उद्घाटन
  • 25,000 हेक्टेयर में जैविक खेती शुरू की जाएगी
  • ओणम के लिए सब्जियों की बीजों का वितरण
  • 100 अर्बन स्ट्रीट मार्केट खोले जाएंगे
  • 25 लाख फल और सब्जी के पौधे बांटे जाएंगे
  • 150 किसान उत्पादक संघों की स्थापना की जाएगी
  • 12,000 भूमि स्वामित्व विलेख वितरित
  • 200 ग्राम पंचायतों में निलव परियोजना शुरू, 10,000 घरों का निर्माण
  • विद्याश्री योजना के तहत 50,000 लैपटॉप वितरित किए जाएंगे
  • सेवाओं की पहुंच के लिए कई आईटी पहल शुरू की जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed