फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala cm p vijayan announce 100 days action plan for government second anniversary

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री ने 100 दिन के एक्शन प्लान का किया एलान, 15 हजार करोड़ के होंगे काम

Thu, 09 Feb 2023 11:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Feb 2023 11:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार शुक्रवार से 100 दिन के कार्यक्रम के तहत 15896 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट लागू कर देगी। 

विज्ञापन
kerala cm p vijayan announce 100 days action plan for government second anniversary
पिनारायी विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपनी सरकार की दूसरी वर्षगांठ के लिए 100 दिन के एक्शन प्लान का एलान किया है। बता दें कि इस एक्शन प्लान के तहत राज्य में 15 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जाने हैं। बता दें कि मई महीने में केरल सरकार की दूसरी वर्षगांठ है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि उनकी सरकार का उद्देश्य है कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए 900 वादों को लागू किया जाए, जिससे राज्य का प्रदेश व्यापी विकास हो सके। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी कोशिश है कि हम राज्य में आधुनिक नौकरी के मौके पैदा करे, जैसा कि भविष्य की पीढ़ी चाहती है। इसके लिए कदम उठाए गए हैं, जो कि केरल को नॉलेज इकॉनोमी और अविष्कारक समाज में बदल देंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार शुक्रवार से 100 दिन के कार्यक्रम के तहत 15896 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट लागू कर देगी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन विकास कार्यों से राज्य में करीब 4 लाख 33 हजार नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। सीएम ने कहा कि 100 दिनों के अंदर सरकार के महत्वकांक्षी लाइफ प्रोजेक्ट के तहत 20 हजार घर तैयार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed