फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM comments on Modi, Union Minister says Vijayan's ideology destroys Christians

पलटवार: मोदी पर केरल CM ने की टिप्पणी तो केंद्रीय मंत्री बोले, विजयन की विचारधारा ईसाइयों का सफाया करने वाली

Tue, 11 Apr 2023 12:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 11 Apr 2023 12:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने ईसाई धर्म के पर्व ईस्टर पर रविवार को दिल्ली के एक बड़े चर्च का दौरा किया था। उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। केरल के मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर यह संघ परिवार के ‘‘पिछले कर्मों का प्रायश्चित है'' तो अच्छी बात है।

विज्ञापन
Kerala CM comments on Modi, Union Minister says Vijayan's ideology destroys Christians
केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्च यात्रा पर केरल के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में विभिन्न साम्यवादी शासनों द्वारा लाखों ईसाइयों का सफाया कर दिया गया है। सीएम भी इसी विचारधारा के हैं। 

विज्ञापन

बता दें, प्रधानमंत्री ने ईसाई धर्म के पर्व ईस्टर पर रविवार को दिल्ली के एक बड़े चर्च का दौरा किया था। उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर यह संघ परिवार के ‘‘पिछले कर्मों का प्रायश्चित है'' तो अच्छी बात है। हमने देखा कि भाजपा नेता राज्य में बिशप के घरों में जा रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन उन्हें (भाजपा को) यह समझना चाहिए कि लोग अपने अनुभव के आधार पर ही प्रतिक्रिया देंगे।

विज्ञापन

भाजपा नेता का पलटवार 

इस बयान पर अब विदेश राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने केरल के मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में लाखों ईसाइयों का विभिन्न साम्यवादी शासनों द्वारा सफाया कर दिया गया। विजयन भी इसी विचारधारा के हैं। उन्होंने खुद ईसाई बिशपों को गाली दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है, पीएम मोदी सेक्रेड हार्ट कैथेडरल कैथोलिक चर्च पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी जैसे ही चर्च पहुंचे, पादरियों ने उन्हें साल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। चर्च में बच्चों ने सामूहिक प्रार्थना की। इस दौरान आम लोग भी चर्च में उपस्थित थे। पीएम मोदी ने ईसा मसीह के प्रति की गई प्रार्थना शांत मुद्रा में सुनी थी।

प्रभु यीशू का स्मृत चिन्ह भेंट किया

चर्च की ओर से पीएम मोदी को प्रभु यीशू वाला एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया था। अंत में पादरियों और बच्चों ने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद पीएम मोदी चर्च में मौजूद आम लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बाहर आ गए थे। जानकारी के मुताबिक, चर्च के बाद पीएम मोदी का बीजेपी मुख्यालय पहुंचने के लिए शेड्यूल निर्धारित किया गया था। 

पीएम मोदी बोले- हैप्पी ईस्टर

इससे पहले सुबह के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को ईस्टर की बधाई दी थी। पीएम ने लिखा, ''हैप्पी ईस्टर! यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को गहरा करे। यह लोगों को समाज की सेवा करने और दबे-कुचले लोगों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करे। हम इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed