फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala BJP Warns Congress CPM of Retaliation claims attacks on Christians Party Members

Kerala: भाजपा ने कांग्रेस-CPM के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी, पार्टी में शामिल ईसाइयों पर हमले का दावा

Sun, 31 Dec 2023 10:01 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 31 Dec 2023 10:01 PM IST
सार

भाजपा की केरल इकाई ने आरोप लगाया है कि भगवा पार्टी के साथ जुड़ने वाले ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा ने राज्य में सत्तारूढ़ सीपीएम के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
Kerala BJP Warns Congress CPM of Retaliation claims attacks on Christians Party Members
केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण भारत में जनाधार तलाश रही भाजपा ईसाई समुदाय के लोगों को अपने साथ जोड़ने की कवायद कर रही है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा ने आरोप लगाया है कि केरल में पार्टी में शामिल हुए ईसाइयों पर हमले किए जा रहे हैं। हमलों का दावा करने के साथ-साथ भाजपा ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। भाजपा ने कहा, सदस्यों पर कांग्रेस और सीपीआई (एम) के समर्थकों की तरफ से हो रहे ऑनलाइन हमलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा केरल में ईसाई समुदाय के बीच पैठ बनाने का प्रयास कर रही है। हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए रविवार को भाजपा ने कहा, ईसाई समुदाय के सदस्यों पर साइबर हमले किए जा रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा, पार्टी किसी भी कीमत पर ईसाई समुदाय और पार्टी सदस्यों की रक्षा करेगी। उनके खिलाफ हो रहे हमलों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे। करारा जवाब दिया जाएगा। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं। पार्टी में शामिल हो रहे लोगों को देखकर कांग्रेस और सीपीआई (एम) की असहिष्णुता सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले पादरियों समेत अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से ईसाई समुदाय के पार्टी सदस्यों को अपमानित करने में जुटे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। भाजपा प्रमुख सुरेंद्रन ने कहा, व्यक्तिगत रूप से हमला करने का प्रयास करने वाले लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

गौरतलब है कि दक्षिणी केरल का ऑर्थोडॉक्स चर्च- निलक्कल भद्रासनम पथानामथिट्टा जिले में है। इसके सचिव फादर शैजू कुरियन सहित लगभग 50 ईसाई परिवार शनिवार को केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

हिंसा का दावा करते हुए भाजपा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, केरल कांग्रेस (जैकब) गुट के कई लोग शनिवार को पार्टी में शामिल हुए। सभी मध्य केरल के त्रिशूर जिले में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन की उपस्थिति में भाजपा सदस्य बने। अल्पसंख्यकों के भाजपा से जुड़ने की मुख्य वजह पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी दृष्टिकोण मानी जा रही है।

भाजपा केरल में ईसाई समुदाय से जुड़ने के उद्देश्य से आउटरीच कार्यक्रम- 'स्नेह यात्रा' चला रही है। पार्टी ने कहा, भाजपा ऐसे कार्यक्रमों की मदद से अल्पसंख्यक समूहों के बीच की गलतफहमियों को दूर कर सकती है। विकास की राजनीति का हिस्सा बनने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक लोग भाजपा में शामिल होंगे।

स्नेह यात्रा के दौरान भाजपा प्रमुख सुरेंद्रन ने केरल के विभिन्न चर्चों के शीर्ष पादरियों से मुलाकात की थी। इनमें प्रमुख सिरो-मालाबार चर्च के पूर्व प्रमुख कार्डिनल जॉर्ज एलेनचेरी और वेरापोली के लैटिन आर्चडीओसीज़ के आर्कबिशप जोसेफ कलाथिपरबिल शामिल थे।


कांग्रेस का पलटवार, भाजपा पर विश्वासघात की साजिश के आरोप
इस मामले में कांग्रेस का आरोप है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परिवार एक आंदोलन है। यह पूरे भारत में ईसाइयों को टारगेट करता है। विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा, केरल में भाजपा 'भेड़ के भेष में भेड़िये की तरह है, जो ईसाई घरों में घुसपैठ कर रहा है। उन्होंने कहा कि केरल के ईसाइयों के पास अपने असली इरादों को पहचानने की पूरी क्षमता है। सतीसन ने कहा, कांग्रेस का रुख धर्मनिरपेक्ष है। कर्नाटक में भी यही स्थिति कायम है। उन्होंने कहा कि स्नेह यात्रा भाजपा का दिखावा है और आने वाले दिनों में पार्टी ईसाई समुदाय के साथ विश्वासघात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed