{"_id":"5e1c83908ebc3e87be2d002e","slug":"kerala-bjp-secretary-attacked-in-mosque-party-condemned","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की केरल इकाई के सचिव पर मस्जिद में हमला, पार्टी ने की निंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की केरल इकाई के सचिव पर मस्जिद में हमला, पार्टी ने की निंदा
Mon, 13 Jan 2020 08:25 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कट्टाप्पना/तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कट्टाप्पना/तिरुवनंतपुरम
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राज्य सचिव एके नजीर पर हमला
- फोटो : Kathir Times Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राज्य सचिव एके नजीर पर इडुक्की जिले के नेदुंगंदम स्थित एक मस्जिद में कथित तौर पर हमला किया गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद थुक्कुपालम जुमा मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे तो कुछ लोगों ने अंदर दाखिल होने से रोका। हालांकि, इमाम ने उन्हें नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
भाजपा ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और माकपा समर्थित डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस का कहना है कि घटना मस्जिद के अंदर होने की वजह से यह साफ नहीं है कि नजीर पर किसने हमला किया।
विज्ञापन
भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नमाज पढ़ते समय नजीर को पीटा गया और लातें भी मारी गईं। नजीर को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें कोच्चि के अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। कट्टाप्पना के पुलिस उपाधीक्षक एन. सी. राजमोहन ने मीडिया को बताया कि जनसभा के बाद भाजपा ने एक रैली भी निकाली थी, जहां डीवाईएफआई के तीन कार्यकर्ताओं ने कुछ बाधाएं पैदा की थीं।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर हमला होने की वजह से यह पता नहीं चल पाया है कि हमले में कौन शामिल था। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नजीर पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि इस तरह के हमले और ऐसी हिंसा की हम कड़ी निंदा करते हैं।