{"_id":"66e34134deacf664180d5d43","slug":"kerala-bids-tearful-adieu-to-jenson-selfless-fiance-who-stood-by-lover-in-tragedy-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में जेनसन को दी गई भावुक विदाई, भूस्खलन में परिवार खोने वाली मंगेतर का बने थे सहारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में जेनसन को दी गई भावुक विदाई, भूस्खलन में परिवार खोने वाली मंगेतर का बने थे सहारा
Fri, 13 Sep 2024 01:00 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:00 AM IST
सार
Kerala: केरल में जेनसन नाम के एक व्यक्ति को भावुक विदाई दी गई, जिन्होंने अपनी मंगेतर श्रुति का साथ निभाया जब उसने भूस्खलन में परिवार खो दिया था। जेनसन की मौत एक दुर्घटना में हुई, और उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
जेनसन की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केरल में बृहस्पतिवार को एक 27 वर्षीय व्यक्ति जेनसन को भावुक विदाई दी गई। जेनसन ने उस वक्त अपनी मंगेतर का साथ निभाया था, जब उसने हाल ही में अपने परिवार को एक विनाशकारी भूस्खलन में खो दिया था। सड़क हादसे में मौत के एक दिन बाद जेनसन के शव को उनके गांव लाया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
उनका शव पहले अस्पताल के आईसीयू में लाया गया, जहां उनकी मंगेतर श्रुति का घायल होने के बाद इलाज चल रहा है। इसके बाद जेनसन के शव को उनके गांव और चर्च में ले जाया गया और अंत में उन्हें दफनाने की प्रक्रिया शाम करीब 4.35 बजे पूरी हुई।
विज्ञापन
जेनसन की मौत ने राज्य में शोक की लहर पैदा कर दी। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन और फिल्म अभिनेता मामूट्टी और फहद फासिल ने जेनसन की निस्वार्थ भावना की सराहना की। जेनसन पिछले दस वर्षों से अपनी मंगेतर श्रुति (24 वर्षीय) के साथ थे और उनके समर्थन से ही श्रुति को मुश्किल समय में सहारा मिलता था। जेनसन की मौत उस समय हुई है, जब श्रुति भूस्खलन में अपने परिवार को खोने के दुख का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंडूर निवासी जेनसन उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जब उनकी ओमनी वैन कोझिकोड-कोलेगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेल्लारामकुन्नु के बस से टकरा गई थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट कहा कि जेनसन की मौत की खबर अत्यंत दुखदायी है। उन्होंने कहा कि श्रुति ने 30 जुलाई के भूस्खलन में अपने परिवार को और घर को खो दिया था और अब वह एक और त्रासदी का सामना कर रही हैं। कोई भी मुआवजा आपदा प्रभावित लोगों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता। इस समय हम श्रुति के साथ एकजुटता दिखा दिखा सकते हैं। हम श्रुति और जेनसन के परिवारों के साथ दुख साझा करता हैं। उम्मीद करते हैं कि श्रुति को इन चुनौतियों और मुश्किलों को पार करने की शक्ति मिले।
विपक्ष के नेता सतीशन ने कहा कि श्रुति को सांत्वना देने के लिए कोई शब्द नहीं है। उन्होंने वादा किया कि वे मुख्यमंत्री से श्रुति को सरकारी देने की सिफारिश करेंगे।