फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala battles Covid-19 Complete weekend lockdown comes into effect today All you need to know

केरल: राज्य में आज से सख्त वीकेंड लॉकडाउन लागू, जानें क्या खुला रहेगा और क्या नहीं?

Sat, 31 Jul 2021 08:08 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: कुमार संभव Updated Sat, 31 Jul 2021 08:08 AM IST
सार

राज्य में तेज टीकाकरण अभियान के बावजूद पॉजिटिविटी रेट 13.61 फीसदी हो गया। ऐसे में पिनराई विजयन सरकार ने पूरे केरल में सख्त वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया।

विज्ञापन
Kerala battles Covid-19 Complete weekend lockdown comes into effect today All you need to know
केरल के तिरुवनंतपुरम में सख्ती के बाद खाली दिखीं सड़कें - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। इस दक्षिण भारतीय राज्य में लगातार चौथे दिन यानी शुक्रवार (30 जुलाई) को 20 हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। ऐसे में यहां सख्त वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया, जो आज (31 जुलाई) से लागू हो रहा है। यह पाबंदी सोमवार (2 अगस्त) सुबह तक जारी रहेंगी। माना जा रहा है कि पिनराई विजयन सरकार के इस फैसले से राज्य में कोरोना के संक्रमण की कड़ी टूटेगी। 

विज्ञापन


दुनिया भर की सुर्खियों में छाया केरल
बता दें कि पिछले साल कोरोना के मामलों से सबसे बेहतरीन तरीके से निपटने के लिए केरल का नाम दुनियाभर में छा गया था। हालांकि, इस वक्त राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले देश में खतरे के अंदेशे के रूप में सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान केरल में 20,772 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में शुक्रवार रात तक कुल संक्रमितों की संख्या 33,70,137 हो गई। वहीं, 116 नई मौतों के साथ जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 16,701 पहुंच गया। 
विज्ञापन


केरल में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा
गौरतलब है कि केरल में तेज टीकाकरण अभियान के बावजूद पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13.61 फीसदी हो गया। ऐसे में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में सख्त वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। इसके तहत केरल में 31 जुलाई और एक अगस्त को सख्त लॉकडाउन है, जिससे कोरोना संक्रमण की कड़ी टूटने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चीजों पर नहीं रहेगी पाबंदी
बता दें कि केरल में दो दिन के सख्त लॉकडाउन के बावजूद रोजमर्रा की चीजों के लिए पाबंदी नहीं लगाई गई है। इस दौरान मेडिकल स्टोर, अस्पताल खुले रहेंगे। वहीं, राशन, सब्जी, फल और दूध की दुकानों के लिए समय निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed