फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Banks are setting up kiosks to extend services in islands of Alappuzha amid COVID19 pandemic

लॉकडाउन में परिवहन का अभाव, केरल के द्वीपों पर बैंक सुविधा देने खुद ही पहुंचे कर्मचारी

Thu, 21 May 2020 12:30 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 21 May 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Kerala: Banks are setting up kiosks to extend services in islands of Alappuzha amid COVID19 pandemic
नाव के सहारे लोगों तक पहुंचते बैंक कर्मचारी - फोटो : ANI

देश में लॉकडाउन 4.0 लागू है। सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों में बैंकों को खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन, केरल में द्वीपों पर रहने वाले लोगों को मुख्य भूमि पर स्थित बैंको की शाखाओं तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


इस समस्या के समाधान के लिए बैंक शाखाओं ने केरल के अलपुझ्झा के द्वीपों पर पहुंचने के लिए कियोस्क (एक प्रकार की नाव) की व्यवस्था की है। मावेलिकारा के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक अधिकारी ने बताया कि परिवहन सुविधा की कमी के चलते मुख्य भूमि पर स्थित बैंकों तक पहुंचने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए हम इन ग्रामीण क्षेत्रों में खुद ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



पुरक्कड़ के नालुचिरा द्वीप की रहने वाली एक निवासी टेरेसा ने बताया कि पुरक्कड़ स्थित बैंक तक पहुंचने के लिए पहले हमें नाव से यात्रा करनी पड़ती थी, फिर एक ऑटोरिक्शा लेना पड़ता था, तब जाकर हम बैंक पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि लेकिन अब बैंक के अधिकारियों द्वारा यहां तक आ जाने से काफी लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि, कोरोना वायरस से निपटने के लिए करीब दो महीने से देशभर में लॉकडाउन लागू है, लेकिन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5609 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। 


इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है। जिसमें से 63,624 सक्रिय मामले हैं, 45,300 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,435 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed