केरल: 355 दागी उम्मीदवार, इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 77 प्रत्याशी
केरल में छह अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान होना है। इस बीच एडीआर ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 957 में से 928 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है, जो 140 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। 928 उम्मीदवारों में से 364 राष्ट्रीय दलों से, 52 राज्य दलों से, 201 गैर मान्यता प्राप्त दलों से और 311 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि केरल में कितने उम्मीदवार करोड़पति हैं और वे किस-किस राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही कितने उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 928 में से 355 (38 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, 168 (18 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। कांग्रेस के 87 में से 77 (89 फीसदी), भाजपा के 107 में से 76 (71 फीसदी), सीपीआई (एम) के 72 में से 49 (68 फीसदी), IUML के 25 में से 17 (68 फीसदी), CPI के 23 में से 10 (44 फीसदी), केरला कांग्रेस (एम) के 12 में से चार (33 फीसदी) और बीएसपी के 72 में से आठ (11 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, 167 (18 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
केरल विधानसभा चुनाव में 249 (27 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं। IUML के 25 में से 21 (84 फीसदी), केरल कांग्रेस (एम) के 12 में से 10 (83 फीसदी), कांग्रेस के 87 में 49 (56 फीसदी), CPI(M) के 72 में 32 (44 फीसदी), भाजपा के 107 में 34 (32 फीसदी) और सीपीआई के 23 में से सात (30 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं। बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 1.69 करोड़ रुपये है।
राज्य के सबसे रईस उम्मीदवारों की बात करें तो इस लिस्ट में लोकतांत्रिक जनता दल एम.वी.श्रेयंसकुमार सबसे आगे हैं। वायनाड जिले की कलपेटा सीट से उम्मीदवार श्रेयंसकुमार की कुल संपत्ति 87 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 12,47,76,043 और अचल संपत्ति 75,51,24,870 रुपये बताई गई है। दूसरे नंबर पर तिरुवनंतपुरम के Neyyattinkara सीट से डीएमके के उम्मीदवार एमके मोहन हैं। उनकी कुल संपत्ति 64 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें 44,04,56,414 रुपये की चल संपत्ति और 20,17,78,458 की अचल संपत्ति है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मलप्पुरम के निलाम्बुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पीवी अनवर हैं। उनकी भी कुल संपत्ति 64 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें 19,62,19,931 रुपये की चल संपत्ति और 44,52,33,000 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।
वहीं, इस लिस्ट में सबसे गरीब उम्मीदवार का भी जिक्र किया गया है। इस सूची में सबसे आगे इडुक्की जिले की Thodupuzha सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थसारादि के हैं। उनकी कुल उनकी कुल संपत्ति केवल 200 रुपये से ज्यादा है, उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।